ChatGPT Image May 16, 2026, 07_16_26 PM
KorbaChhattisgarhNATIONAL

कोरबा में मिथिला समाज की महिलाओं ने धूमधाम से मनाया सावन मिलन समारोह

सतपाल सिंह

कोरबा में मिथिला समाज की महिलाओं ने धूमधाम से मनाया सावन मिलन समारोह

Noor suzuki korba

कोरबा। ट्रांसपोर्ट नगर स्थित होटल महाराजा पैलेस में मिथिला समाज की सामान्य महिलाओं द्वारा “मिथिला सखी सावन मिलन समारोह-2026” का भव्य आयोजन किया गया। इस रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम में समाज की महिलाओं और बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और मिथिलांचल की समृद्ध सांस्कृतिक परंपरा की झलक पेश की।

पारंपरिक ढंग से हुआ शुभारंभ

कार्यक्रम की शुरुआत बेहद पारंपरिक और आध्यात्मिक माहौल में हुई। सर्वप्रथम समाज की वरिष्ठ एवं बुजुर्ग महिलाओं द्वारा भगवान राधा-कृष्ण के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित किया गया। इसके उपरांत समारोह में उपस्थित सभी सदस्यों का परस्पर परिचय सत्र हुआ, जिसने समाज के लोगों को एक-दूसरे के और करीब लाने का काम किया।

सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

समारोह में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की धूम रही। श्रीमती शांति झा ने सुरीली आवाज में पारंपरिक लोक गायन प्रस्तुत कर उपस्थित जनसमुदाय को मंत्रमुग्ध कर दिया। वहीं, समाज के विभिन्न बच्चों ने भी एक से बढ़कर एक शानदार डांस और गीतों की प्रस्तुति देकर खूब तालियां बटोरीं।

भारती झा चुनी गईं ‘सावन क्वीन’, आरती रैंप वॉक में प्रथम

समारोह का मुख्य आकर्षण महिलाओं के लिए आयोजित रैंप वॉक प्रतियोगिता रही। इस प्रतियोगिता में महिलाओं ने पूरे उत्साह के साथ अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कड़े मुकाबले के बीच श्रीमती आरती झा ने रैंप वॉक में प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि श्रीमती भारती झा को इस वर्ष की ‘सावन क्वीन’ चुना गया l

नगर पालिक परिषद की अध्यक्ष श्रीमती सोनी विकास झा एवं किरण मनोज झा ( बरपाली ) को प्रतिष्ठित ‘मिथिला गौरव सम्मान’ से विभूषित किया गया।

सम्मान ग्रहण करने के बाद समाज को संबोधित करते हुए श्रीमती सोनी विकास झा ने कहा, “यह सम्मान केवल मेरा नहीं, बल्कि पूरे मिथिला समाज की कर्मठ महिलाओं का सम्मान है। अपनी जड़ों और समृद्ध संस्कृति से जुड़े रहना ही हमारी असली पहचान है। हमारी माताएं और बहनें समाज की रीढ़ हैं, जो घर संभालने के साथ-साथ अपनी अनूठी लोक कला और संस्कारों को नई पीढ़ी तक पहुंचा रही हैं। मुझे गर्व है कि हमारी नई पीढ़ी भी इस विरासत को उतने ही उत्साह से अपना रही है। समाज के विकास और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के हर प्रयास में मैं हमेशा तत्पर रहूंगी।”

किरण मनोज झा ( बरपाली ) ने क्षेत्र के विकास और मिथिला संस्कृति के संरक्षण के लिए निरंतर काम करते रहने का संकल्प लिया। उन्होंने आयोजन समिति और समाज के सभी लोगों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन आपसी एकजुटता को मजबूत करते हैं और आने वाली पीढ़ी को अपनी जड़ों से जोड़े रखते हैं।

समाज के विभिन्न मेधावी बच्चों को भी पुरस्कृत किया गया जिन्होंने पढ़ाई लिखाई में समाज को गौरवान्वित किया जिसमें मुख्य रूप से कृतिका झा , कल्याणी झा और अश्मित झा को पुरस्कार दिया गया l

खेलकूद, भजन और रिटर्न गिफ्ट का रहा उत्साह

महिलाओं के मनोरंजन के लिए कार्यक्रम में विभिन्न प्रकार के खेलकूद, पहेली प्रतियोगिता, फलाहार, सुमधुर भजन और सामूहिक नृत्य की व्यवस्था की गई थी। आयोजन समिति की ओर से सभी आगंतुकों के लिए रिटर्न गिफ्ट का भी विशेष प्रबंध था। कार्यक्रम के अंत में आयोजन समिति ने सभी अतिथियों, वरिष्ठ जनों और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया, जिसके बाद सामूहिक भोज के साथ इस सफल समारोह का समापन हुआ। कार्यक्रम का सफल संचालन श्रीमती प्रीति विकेश झा ने किया और आभार प्रदर्शन सुधा झा ने किया l

कार्यक्रम में मुख्य रूप से सुधा झा ,अन्नू झा, प्रीति झा,निशु झा , प्रीति मिश्रा, कल्पना झा, जलपरियां झा, बबीता झा, किरण झा, मधु झा, कोमल झा, शांति झा, सीता झा, इंदु देवी, राखी झा,  आरती झा, अलका चौधरी, मधु झा, सोना झा, बिंदु झा, ज्योति झा, अंकु झा, प्रेमलता मिश्रा, अंजलि झा, मंजू झा, सुनीता झा, तनुजा मिश्रा, नीलम झा, कंचन झा, रानी झा, खुशबू झा सैकड़ो महिलाएं उपस्थित रही।

Om Gavel Bureau Korba

State Affairs Reporter Om Gavel is a state and local affairs reporter focusing on administration, development projects, and civic issues, local news in Chhattisgarh. His work highlights grassroots concerns and governance-related developments and all local activity in concern with crime and administration. Areas of Expertise • State administration • Infrastructure and development • Civic and public issues • Field reporting and all local issue Editorial Responsibility Om Gavel follows source verification guidelines and ensures responsible, fact-based reporting. 📧 Contact: humara.kusmunda.omgavel@gmail.com Profile Last Updated: 16 January 2026