ChatGPT Image May 16, 2026, 07_16_26 PM
Chhattisgarhछत्तीसगढ

राखी के पवित्र बंधन को साइबर सुरक्षा के संकल्प में बदलना पुलिस की अनूठी पहल: अमर सुल्तानिया

श्री श्याम ग्रुप परिवार की सहभागिता बनी मिसाल

जांजगीर। राखी के पवित्र बंधन को साइबर सुरक्षा के संकल्प से जोड़ते हुए जांजगीर-चांपा पुलिस के “एक राखी साइबर जागृति की” अभियान में श्री श्याम ग्रुप परिवार ने भी महती सहभागिता निभाई। बनारी और मुड़पार स्थित श्री श्याम ग्रुप परिसर में आयोजित कार्यक्रम में 500 से अधिक अधिकारी-कर्मचारियों ने साइबर जागृति की राखी बांधकर ऑनलाइन ठगी, फर्जी लिंक, ओटीपी फ्रॉड और सोशल मीडिया अपराधों से सतर्क रहने का संकल्प लिया।

00 अमर सुल्तानिया ने की पहल की सराहना

इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, जशपुर जिला संगठन प्रभारी एवं उद्योगपति अमर सुल्तानिया ने अभियान के गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज होने पर जांजगीर-चांपा पुलिस अधीक्षक विजय पाण्डेय व पुलिस विभाग को बधाई देते हुए इस पहल की सराहना की और कहा कि साइबर अपराध आज केवल तकनीक का विषय नहीं, बल्कि हर परिवार की सुरक्षा से जुड़ा मुद्दा है।

उन्होंने कहा कि राखी जैसे भावनात्मक पर्व को साइबर जागरूकता से जोड़कर पुलिस ने संदेश को लोगों के घर-घर तक पहुंचाने का अभिनव तरीका अपनाया है। एक लाख से अधिक लोगों का एक साथ साइबर सुरक्षा का संकल्प लेना इस अभियान की सफलता और जनभागीदारी की ताकत को दर्शाता है।

अमर सुल्तानिया ने कहा कि श्री श्याम ग्रुप परिवार के अधिकारी-कर्मचारियों की इस अभियान में सहभागिता केवल एक कार्यक्रम में शामिल होना नहीं, बल्कि डिजिटल युग में सुरक्षित समाज बनाने की सामूहिक जिम्मेदारी निभाने का प्रयास है। उन्होंने कहा कि ऐसे अभियान तभी प्रभावी होते हैं, जब शासन-प्रशासन, उद्योग जगत और आम नागरिक मिलकर जागरूकता को जनआंदोलन का रूप दें।

पुलिस की इस अभिनव पहल का असर जिलेभर में देखने को मिला। 432 ग्राम पंचायतों सहित गांव से शहर तक एक लाख से अधिक लोगों ने अभियान में सहभागिता निभाई। इस व्यापक जनभागीदारी के चलते “एक राखी साइबर जागृति की” अभियान ने गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में स्थान बनाया।

00 श्री श्याम ग्रुप परिवार ने निभाई जिम्मेदार नागरिक की भूमिका

बनारी और मुड़पार स्थित श्री श्याम ग्रुप परिसर में नैला उपथाना प्रभारी दिलीप वैष्णव एवं पुलिस टीम की मौजूदगी में अधिकारियों और कर्मचारियों ने साइबर जागरूकता का संदेश दिया। कार्यक्रम में राखी को सिर्फ भाई-बहन के रिश्ते का प्रतीक न मानकर डिजिटल सुरक्षा और जिम्मेदारी का संकल्प बनाया गया।
इस दौरान कर्मचारियों को साइबर अपराधों से बचाव के जरूरी उपायों की जानकारी दी गई और अनजान लिंक पर क्लिक नहीं करने, ओटीपी साझा नहीं करने तथा ऑनलाइन ठगी की स्थिति में तत्काल पुलिस से संपर्क करने के लिए जागरूक किया गया।
इस अवसर पर श्री श्याम ग्रुप की ओर से, सुखवीर सिंह, रवि मरैय्या, सहदेव डहरे, प्रकाश अग्रवाल, बिमलेश प्रसाद, अजय अग्रवाल, प्रवीण अग्रवाल, नीरज श्रीवास, संतोष पटेल, चन्दशेखर दिनकर, जयशंकर साहू, राधेश्याम धीवर, भूपेन्द्र पटेल, रामशंकर साहू, दिनाराम पटेल, ललीत बरेठ, ब्रजेश शर्मा, पवन साहू, मनीष यादव, भूपेन्द्र केंवट, नयन राय, विनोद पटेल, अजीत पटेल, विकास यादव, सहित बड़ी तदात में अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहें।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026