ब्रेकिंग कोरबा में एक और बड़ा हादसा, कुसमुंडा में बाद कनवेरी मार्ग में दो बाइक में हुई भिड़ंत दो युवकों की मौत की खबर…
ओंकार यादव की खबर
ब्रेकिंग कोरबा में एक और बड़ा हादसा, कुसमुंडा में बाद कनवेरी मार्ग में दो बाइक में हुई भिड़ंत दो युवकों की मौत की खबर…

कोरबा जिले में कोयलांचल क्षेत्र में आज मंगलवार का दिन बेहद दुखद और हादसों वाला रहा। एक ओर जहां आज दोहपर कुसमुंडा के ग्राम खोडरी में स्कार्पियो वाहन और बाइक में भिड़ंत से दो युवकों की मौत हो गई वहीं शाम में सर्वमंगला कनवेरी मार्ग के जोड़ा पुल के पास आमने सामने दो बाइक में जोरदार भिड़ंत हो गई। एक बाइक हीरो डीलक्स (CG 10 AX 7331) में तीन लोग सवार थे जबकि दूसरी बाइक पल्सर बाइक (CG 12 BL 7097) में दो लोग सवार थे। पांचों सड़क पर औंधे मुंह पड़े हुए थे। बारिश में गीली सड़क खुन से लाल हो गई। हादसे के बाद चीख पुकार मच गई। राहगीर और स्थानीय ग्रामीणों ने जैसे तैसे सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। प्रारंभिक रूप से मिली जानकारी के अनुसार बिलासपुर जिले के खम्हरिया निवासी देवी निषाद उम्र 45 की मौत हो गई है वहीं एक अन्य व्यक्ति की भी मौत की खबर है। कोयलांचल क्षेत्र में एक के बाद एक हादसे से हड़कम्प मच गया है निश्चित रूप से हादसों की बड़ी वजह रफ्तार है। वाहन चलाते वक्त नियंत्रित गति और नियंत्रण बेहद आवश्यक है। तीन सवारी और बिना हेलमेट के वाहन चलाना कहीं ना कहीं बड़े हादसे को निमंत्रण देना ही है। ओंकार यादव के साथ ओम गवेल की ग्राउंड रिपोर्ट।






