ChatGPT Image May 16, 2026, 07_16_26 PM
KorbaChhattisgarhNATIONALSECL

ब्रेकिंग न्यूज कोरबा कुसमुंडा में सड़क हादसे में दो लोगों की मौत

सतपाल सिंह के साथ ओमकार यादव की खबर

ब्रेकिंग न्यूज कोरबा कुसमुंडा में सड़क हादसे में दो लोगों की मौत

Noor suzuki korba

कोरबा। जिले के कुसमुंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम खोरडी मोड़ के पास हुए भीषण सड़क हादसे में ग्राम सराइसिंगार निवासी दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल है। हादसे की जानकारी मिलने के बाद जनपद सदस्य फुलचंद कश्यप भी सहयोग के लिए सामने आए और घायल के उपचार में हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया।

जानकारी के अनुसार, फूल सिंह पिता दौलत सिंह, नरसिंह सिंह पिता फूल सिंह और यशवंत सिंह पिता स्वर्गीय कमल सिंह मोटरसाइकिल क्रमांक CG 12 BJ 5644 से ग्राम सराइसिंगार से गेवरा की ओर जा रहे थे। इसी दौरान खोरडी मोड़ के पास विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार स्कॉर्पियो से मोटरसाइकिल की जोरदार भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में फूल सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल नरसिंह सिंह ने भी दम तोड़ दिया। वहीं यशवंत सिंह गंभीर रूप से घायल हैं, जिन्हें डायल-112 की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया गया है। कुसमुंडा पुलिस शवों का मर्ग पंचनामा कर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया में जुट गई है। हादसे के बाद ग्राम सराइसिंगार में शोक का माहौल है। ग्रामीणों ने घटना पर दुख जताते हुए घायल के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है।

Om Gavel Bureau Korba

State Affairs Reporter Om Gavel is a state and local affairs reporter focusing on administration, development projects, and civic issues, local news in Chhattisgarh. His work highlights grassroots concerns and governance-related developments and all local activity in concern with crime and administration. Areas of Expertise • State administration • Infrastructure and development • Civic and public issues • Field reporting and all local issue Editorial Responsibility Om Gavel follows source verification guidelines and ensures responsible, fact-based reporting. 📧 Contact: humara.kusmunda.omgavel@gmail.com Profile Last Updated: 16 January 2026