ChatGPT Image May 16, 2026, 07_16_26 PM
Chhattisgarh

भूतेश्वर महादेव की शाही पालकी यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब

उत्कल समाज बस्तर संभाग ने किया भव्य परंपरागत स्वागत एवं पूजा अर्चना

जगदलपुर । रियासत कालीन लक्ष्मी नारायण मंदिर स्थित भूतेश्वर महादेव की भव्य एवं दिव्य शाही पालकी यात्रा श्रद्धा और उत्साह के साथ निकाली गई। इस धार्मिक यात्रा में बड़ी संख्या में सनातनी भाई-बंधु एवं श्रद्धालु शामिल हुए।
शाही पालकी यात्रा का शुभारंभ रियासत कालीन लक्ष्मी नारायण मंदिर से आरंभ हुआ। पालकी यात्रा शहर के प्रमुख मार्ग ब्राह्मण पारा पंचपथ गोल बाजार, मेन रोड ,हाई स्कूल रोड, संजय बाजार रोड एवं दंतेश्वरी मंदिर चौक से होकर पुनः लक्ष्मी नारायण मंदिर पहुंची, जहां यात्रा का समापन हुआ।
पालकी यात्रा के दौरान जगह-जगह समाज संगठनों एवं व्यापारिक संगठनो द्वारा भगवान भूतेश्वर महादेव की शाही पालकी का भव्य स्वागत एवं सत्कार किया गया। श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर भगवान भूतेश्वर महादेव के दर्शन किए और पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

इसी क्रम में उत्कल समाज बस्तर संभाग द्वारा भैरव मंदिर प्रांगण में भूतेश्वर महादेव की शाही पालकी का उत्कल रीति-नीति एवं पारंपरिक परंपराओं के अनुसार स्वागत किया गया। इस अवसर पर महिलाओं के साथ बड़ी संख्या में पुरुष श्रद्धालुओं ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा भगवान भूतेश्वर महादेव की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की।

बताते चलें कि पिछले तीन वर्षों से भूतेश्वर महादेव की यह शाही पालकी धार्मिक यात्रा निकाली जा रही है। हर वर्ष इस यात्रा की भव्यता और श्रद्धालुओं की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है। इस वर्ष भी शाही पालकी यात्रा में सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।
यात्रा की एक खास बात यह रही कि शाही पालकी को परंपरागत धोती-कुर्ता पहने युवाओं द्वारा उठाया गया।
वहीं महिलाएं भी पारंपरिक वेशभूषा में शामिल हुईं। पारंपरिक परिधान में सजे श्रद्धालुओं ने यात्रा को एक अलग ही आकर्षण और भव्य स्वरूप प्रदान किया।
पूरे मार्ग में भक्तिमय वातावरण महादेव के नारों के बीच सनातनी परंपरा और संस्कृति की सुंदर झलक देखने को मिली।

उत्कल समाज के अध्यक्ष राजेश दास ने बताया कि प्रतिवर्ष भैरव मंदिर प्रांगण में भगवान भूतेश्वर महादेव की शाही पालकी का स्वागत एवं विधि-विधान से पूजा-अर्चना की जाती है।
इसी परंपरा का निर्वहन करते हुए इस वर्ष भी शाही पालकी का भव्य स्वागत किया गया।


इस अवसर पर समाज की बड़ी संख्या में महिलाएं एवं पुरुष श्रद्धालु उपस्थित रहे और पूजा-अर्चना कर बाबा का आर्शीवाद लिया।
कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं के लिए मिष्ठान एवं प्रसाद वितरण भी किया गया। पूरे आयोजन में समाज के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

इस अवसर पर समाज के सचिव सुमित महापात्र, उपाध्यक्ष मथुरा प्रसाद तिवारी, मनोज दास पटटजोशी, मनोज महापात्र मनीष श्रीवास्तव, रमेश नंद अच्युत सामंत सहित समाज के अन्य पदाधिकारीयों सहित महिला एवं युवा इकाई के पदाधिकारियों ने भी कार्यक्रम में सक्रिय सहभागिता निभाई।
सभी की सहभागिता से पूजा-विधान एवं धार्मिक आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

Ravindra Das Bureau Bastar

Ravindra Das covers economic policy, business developments, and financial matters affecting India and regional markets with addition of local news in Bastar Sambhag of Chhattisgarh. His analysis is data-driven and focused on clarity and accuracy. Areas of Expertise • Business and industry • Government economic policy • All Local News of Bastar Division Editorial Responsibility He ensures all data verified against authoritative sources. 📧 Contact: dasvindra3@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026