6
previous arrow
next arrow
25
previous arrow
next arrow
25
previous arrow
next arrow
ChatGPT Image May 16, 2026, 07_16_26 PM
TechnologyTech

Independence Day 2026: AI से बदल जाएगा जश्न का अंदाज, अब लाल किले पर झंडा फहराने से लेकर तिरंगे की ड्रेस तक सब होगा संभव; जानें कैसे

Independence Day 2026: भारत में 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस मनाया जा रहा है और इस बार देश 80वां स्वतंत्रता दिवस मन रहा है। इस दिन देश के प्रधानमंत्री लाल किले से तिरंगा फहराते हैं। लोग लाल के प्रोग्राम को अपने घरों से टीवी के जरिए देखते हैं। अगर आप लाल किले पर जाकर प्रोग्राम नहीं देख पा रहे हैं तो घर पर ही बैठकर एआई की मदद से अपनी ऐसी फोटो क्रिएट कर सकते हैं, जिसमें आप लाल किले हों या खुद झंठा फहरा रहे हों। इसके अलावा आप खुद को ट्राई कलर के ड्रेस में भी तैयार कर सकते हैं। एआई के जरिए यह सब मुमकिन है और आज हम आपको कुछ AI प्रॉम्प्ट्स के बारे में बता रहे हैं, जिनके लिए आप अपनी फोटो को स्वतंत्रता दिवस के लिए तैयार कर सकते हैं और सोशल मीडिया पर शेयर कर सकते हैं।

BJP MLA Statement: राहुल गांधी के बयान पर भड़के पुरंदर मिश्रा, बोले- ‘सुबह ब्रश करेंगे तो बोलने में आएगी शुद्धता’

इन AI प्रॉम्प्ट्स का इस्तेमाल आप ChatGPT या फिर Google Gemini या अन्य टूल्स पर कर सकते हैं।

क्या करना है?
सबसे पहले आपको अपनी एक फोटो लेनी है, जिसे आप कन्वर्ट करना चाहते हैं
उसके बाद आपको सिर्फ इन AI प्रॉम्प्ट्स को कॉपी पेस्ट करना है।
इसके अलावा आप टूल को डायरेक्शन दे सकते हैं कि चेहरे के साथ कुछ भी बदलाव न किया जाए।

AI प्रॉम्प्ट्स:

लाल किला: स्वतंत्रता दिवस का भव्य जश्न
इस नॉर्मल तस्वीर को दिल्ली के लाल किले पर स्वतंत्रता दिवस के जश्न की असली दिखने वाली तस्वीर में बदला जाए। हालांकि, मेरे चेहरे, चेहरे के नैन-नक्श, हेयरस्टाइल और पहचान को असली ही रखा जाए। इस दौरान मुझे केसरिया-सफेद-हरे रंग के तिरंगे स्टोल के साथ एक शानदार सफेद पारंपरिक भारतीय ड्रेस पहनाई जाए। बैकग्राउंड में लाल किला नजर आए। साथ ही साथ भारतीय तिरंगा, फूल, देशभक्ति की सजावट के साथ भीड़ हो।

झंडा फहराना: समारोह का नजारा
इस तस्वीर को 15 अगस्त के झंडा फहराने के प्रोग्राम की फोटो में बदला जाए। इस दौरान चेहरे और पहचान को बिल्कुल वैसा ही रखें। इसमें झंडा फहराने वाली जगह के पास खड़ा दिखाया जाए, जहां एक ऊंचे खम्भे पर भारतीय राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाए। प्रोग्राम के गार्ड, फूल, तिरंगे की सजावट और सम्मानपूर्वक समारोह को देखते हुए लोगों को भी शामिल करना है। इस दौरान मुझे लाइट तिरंगे की डिटेल वाला एक स्मार्ट सफेद कुर्ता पहनाया जाए। दिन की रोशनी, डॉक्यूमेंट्री-स्टाइल फोटोग्राफी और सब चीजें असली हों।

तिरंगा और महिला
इस तस्वीर को एक भारतीय महिला के सुंदर स्वतंत्रता दिवस पोर्ट्रेट में बदलना है। हालांकि, चेहरे की बनावट, हेयरस्टाइल और पहचान को वैसा ही रखना है। केसरिया, सफेद और हरे रंग के तिरंगे वाली सुंदर साड़ी पहनानी है और हाथ में एक छोटा भारतीय झंडा देना है। आस-पास फूलों, भारतीय झंडों और दिन की रोशनी दिखानी है।

छत पर स्वतंत्रता दिवस
इस फोटो को छत पर सेलिब्रेट किए जा रहे स्वतंत्रता दिवस प्रोग्राम में बदलना है। इस दौरान चेहरे और पहचान को वैसा ही रखना है। इस दौरान घर की छत पर खड़ा दिखाना है, जिसमें स्टाइलिश सफेद पारंपरिक कपड़े और केसरिया-सफेद-हरे रंग का तिरंगा हो। छत पर तिरंगा लहराता हुए आस-पास की इमारतों को छोटे झंडों और तिरंगे से सजा हुआ दिखाना है।

CG News: स्वतंत्रता दिवस से पहले 101 आजीवन कैदियों को मिली आजादी, अच्छे आचरण पर शासन ने किया रिहा

स्वतंत्रता दिवस परिवार के साथ
इस फोटो को भारतीय परिवार में मनाए जा रहे रियलिस्टिक स्वतंत्रता दिवस प्रोग्राम में बदलना है। सभी चेहरों को असली रखना है। इस दौरान सभी केसरिया, सफेद और हरे रंग के तिरंगे वाले सुंदर भारतीय कपड़ों पहने हुए हों। सभी के हाथों में भारतीय झंडे हों, बच्चों जश्न मना रहे हों और छतों को झंडों, फूलों और तिरंगे से सजाएं। दिन का समय और हल्की धूप और देशभक्ति का माहौल हो।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026