राइस मिलों की समस्याओं को लेकर केंद्रीय राज्य मंत्री से मिला प्रदेश एसोसिएशन

रायपुर। प्रदेश की राइस मिलों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं और प्रमुख मांगों को लेकर आज प्रदेश एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने आवास एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री श्री तोखन साहू के नेतृत्व में केंद्रीय राज्य मंत्री, उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय, भारत सरकार श्रीमती निमूबेन जयंतीभाई बांभनिया से मुलाकात की।
मुलाकात के दौरान प्रदेश एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने राइस मिलों से संबंधित विभिन्न समस्याओं और लंबित मांगों को विस्तारपूर्वक केंद्रीय राज्य मंत्री के समक्ष रखा। प्रतिनिधिमंडल ने राइस मिलिंग से जुड़े विषयों के निराकरण की आवश्यकता पर भी चर्चा की।इस अवसर पर प्रदेश एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री कांतिलाल बोथरा, महामंत्री श्री विष्णु बिंदल, उपाध्यक्ष श्री संदीप मित्तल, सह कोषाध्यक्ष श्री नितेश अग्रवाल एवं श्री बनवारी लाल अग्रवाल उपस्थित रहे।केंद्रीय राज्य मंत्री श्रीमती निमूबेन जयंतीभाई बांभनिया ने राइस मिलों की जायज़ मांगों के प्रति सकारात्मक रुख जताते हुए संबंधित समस्याओं के शीघ्र निराकरण का आश्वासन दिया।प्रदेश एसोसिएशन ने राइस मिलों की समस्याओं को गंभीरता से सुनने और उनके समाधान का भरोसा देने के लिए केंद्रीय राज्य मंत्री एवं प्रतिनिधिमंडल के नेतृत्वकर्ता श्री तोखन साहू का आभार व्यक्त किया।







