ChatGPT Image May 16, 2026, 07_16_26 PM
Chhattisgarhछत्तीसगढ

अग्रवाल सेवा संघ चांपा के नवीन अध्यक्ष बने श्री विष्णु मोदी, सर्वसम्मति से हुआ चयन

चांपा : अग्रवाल सेवा संघ चांपा की एक महत्वपूर्ण बैठक बीते दिवस (6 अगस्त 2026) को मोदी चौक स्थित श्री श्याम मंदिर में संपन्न हुई। इस बैठक में समाज के सभी वरिष्ठों एवं प्रबुद्धजनों की गरिमामयी उपस्थिति में सर्वसम्मति से श्री विष्णु मोदी को अग्रवाल सेवा संघ चांपा का नवीन अध्यक्ष चुना गया।

Delhi to Raipur Flight: दिल्ली से रायपुर लौट रहे यात्री की छूटी फ्लाइट, इंडिगो पर लगा 60 हजार का जुर्माना

बैठक के प्रारंभ में नवनियुक्त अध्यक्ष श्री विष्णु मोदी ने उपस्थित सदस्यों के साथ श्री श्याम बाबा के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। तत्पश्चात समाज के सदस्यों द्वारा माल्यार्पण एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका आत्मीय स्वागत व अभिनंदन किया गया।

नवनियुक्त अध्यक्ष श्री विष्णु मोदी ने समाज द्वारा दी गई इस नई जिम्मेदारी के लिए सभी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने संकल्प लेते हुए कहा कि “मेरी प्राथमिकता समाज को एक सूत्र में पिरोकर सामाजिक गतिविधियों को आगे बढ़ाना तथा निर्माणाधीन ‘अग्रसेन भवन’ के निर्माण कार्य को तीव्र गति से पूर्ण कराना होगी।”

स्कूल में छात्र ने बरसाईं गोलियां, टीचर समेत 7 की मौत; वारदात के बाद खुद को भी मारी गोली

इस अवसर पर समाज के वरिष्ठ एवं प्रमुख सदस्य सर्वश्री रामनारायण मोदी, सुनील अग्रवाल, किशोर मोदी, पवन अग्रवाल, मोहन अग्रवाल, अनिल जालान, मनोज अग्रवाल, घनश्याम मोदी, प्रकाश अग्रवाल, राज अग्रवाल, अखिलेश मोदी, धीरेंद्र अग्रवाल, अंकित मोदी, देवेंद्र अग्रवाल, पंकज अग्रवाल, रजत चौधरी, निखिल जालान सहित बड़ी संख्या में समाज के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026