

जिला कलेक्टर सक्ती और जिला आबकारी अधिकारी के निर्देशानुसार अवैध शराब बनाने वाले स्थान को चिन्हित करके आबकारी विभाग को कार्रवाई करने हेतु निर्देशित किया गया है । इसी तारतम्य में आज
दिनांक 2/8/2026 को ग्राम रायपुरा भाटापारा में बांधा तालाब के मेंड़ में दो महुआ लाहन बनाने की चढी भट्टी से कुल 20 लीटर महुआ शराब बरामद होने से अज्ञात आरोपी के विरूद्ध छ ग आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया गया।
रायपुरा भाटापारा में रोड किनारे बरराकस घांस में छुपा कर रखे हुए 9 नग प्लास्टिक जरीकेन में 45 लीटर,7 नग प्लास्टिक पन्नी में 40 लीटर, 26 नग पाऊच में 5.2 लीटर एवं 1 नग प्लास्टिक बोतल में 1.30 लीटर हाथ भट्टी महुआ शराब कुल 91.5 लीटर बरामद होने से छ ग आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत अज्ञात आरोपी के विरुद्ध प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया गया।
उपरोक्त कार्यवाही आबकारी वृत्त जैजैपुर प्रभारी घनश्याम प्रधान के नेतृत्व में आबकारी मुख्य आरक्षक रघुनाथ पैकरा, आरक्षक श्रवण कांत द्विवेदी,नगर सैनिक भीम साहू,विरेँद यादव आबकारी स्टाफ परस राम कहरा, ,बसंती चौधरी का सराहनीय योगदान रहा।






