विश्व स्कार्फ दिवस पर छात्राओं को स्काउट-गाइड की दी गई जानकारी

जांजगीर/चांपा : शासकीय हाईस्कूल औराईकला, विकासखंड बलौदा में शनिवार, 1 अगस्त को विश्व स्कार्फ दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन एडवांस्ड गाइड कैप्टन श्रीमती रेखा गुप्ता के नेतृत्व में किया गया।
Janjgir Champa: जिला बदर बदमाश पुलिस के हत्थे चढ़ा, आदेश तोड़कर जांजगीर में छिपा मिला
इस अवसर पर छात्र-छात्राओं को स्काउट-गाइड आंदोलन में स्कार्फ के महत्व, उसके इतिहास एवं अनुशासन, सेवा और भाईचारे के प्रतीक के रूप में उसकी भूमिका की जानकारी दी गई। सभी प्रतिभागियों ने स्कार्फ धारण कर विश्व स्कार्फ दिवस का संदेश जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।
श्रीमती रेखा गुप्ता ने विद्यार्थियों को स्काउट-गाइड के आदर्शों पर चलने, सेवा भावना विकसित करने तथा समाज और राष्ट्र के प्रति अपने दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया। संस्था के प्रभारी प्राचार्य पुरुषोत्तम कुमार शर्मा ने स्काउट गाइड के नियमों और अनुशासन को समझाते हुए विद्यार्थियों को इसमें सहभागिता हेतु प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं रेवती सोनी, कृष्णकुमार राठौर, दीपक थवाईत, राजू लाल कैवर्त, अजय कुमार सोनी, स्काउट गाइड इशांत, हिमांशु पटेल, कुंती पटेल, पूर्णिमा, पूर्वा पटेल सहित सभी छात्र छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई। कार्यक्रम का समापन प्रकृति के संरक्षण का संदेश देते हुए वृक्षारोपण के साथ किया गया।






