ChatGPT Image May 16, 2026, 07_16_26 PM
Chhattisgarhछत्तीसगढ

बारिश की फुहारों के बीच ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया गया रैनी डे सेलिब्रेशन

ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल, बनारी, जांजगीर में दिनांक- 01 अगस्त 2026 (शनिवार) को नन्हे-मुन्ने विद्यार्थियों के लिए ’’रैनी डे सेलिब्रेशन’’ का भव्य एवं आकर्षक आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम कक्षा- नर्सरी से कक्षा- द्वितीय तक के विद्यार्थियों के लिए आयोजित किया गयाए जिसका उद्देश्य बच्चों को वर्षा ऋतु के महत्व से परिचित कराना, उनमें आत्मविश्वास विकसित करना तथा मनोरंजन के माध्यम से सीखने की भावना को प्रोत्साहित करना था। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर रंग-बिरंगी वेशभूषा, आकर्षक छतरियों और बच्चों की मधुर मुस्कान से जीवंत हो उठा। विद्यार्थियों ने वर्षा ऋतु का आनंद लेते हुए उत्साहपूर्वक विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दीं। बच्चों ने वर्षा से संबंधित गीतों पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत कर उपस्थित सभी अभिभावकों एवं शिक्षकों का मन मोह लिया।

CG News: स्कूल कार्यालय में जाम छलकाते मिले दो शिक्षक, वीडियो वायरल होने से मचा हड़कंप…

पूरे वातावरण में उल्लासए उमंग और बाल सुलभ उत्साह की सुंदर झलक देखने को मिली। सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरुआत कक्षा ’’नर्सरी’’ के नन्हे विद्यार्थियों ने ’’चक दुम-दुम’’ गीत पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत कर की। इसके पश्चात ’’एल.के.जी.’’ के विद्यार्थियों ने ’’बारिश आई छम-छम’’ गीत पर अपनी आकर्षक प्रस्तुति से सभी का दिल जीत लिया। ’’यू.के.जी.’’ के बच्चों ने ’’बरसो रे मेघा-मेघा’’ गीत पर शानदार नृत्य प्रस्तुत कर वर्षा ऋतु का मनोहारी दृश्य प्रस्तुत किया। इसी क्रम में ’’कक्षा पहली’’ के विद्यार्थियों ने ’’नाचूँ मैं छम-छम’’ गीत पर जोशपूर्ण नृत्य प्रस्तुत किया। ’’कक्षा दूसरी ‘अ‘’’ के विद्यार्थियों ने ’’धड़क-धड़क’’ गीत पर अपनी तालबद्ध एवं ऊर्जावान प्रस्तुति से दर्शकों की खूब सराहना प्राप्त की। वहीं ’’कक्षा दूसरी ‘ब‘ के विद्यार्थियों ने ’’भूत आया’’ गीत पर मनोरंजक एवं हास्यपूर्ण नृत्य प्रस्तुत कर सभी को आनंदित कर दिया। प्रत्येक प्रस्तुति में बच्चों का आत्मविश्वास, मंच संचालन की क्षमता तथा रचनात्मकता स्पष्ट रूप से दिखाई दी। प्री-प्रायमरी के शिक्षकाओं एवं प्री-प्रायमरी को-आडिनेटर श्रीमती सरिता प्रधान ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने बच्चों को नृत्य, संगीत एवं मंच प्रस्तुति के लिए विशेष रूप से तैयार किया। बच्चों ने पूरे उत्साह के साथ वर्षा ऋतु का आनंद लेते हुए रेन डांस भी कियाए जिसने कार्यक्रम में चार चाँद लगा दिए। विद्यालय परिसर में बच्चों की हँसी, संगीत की मधुर धुन और वर्षा उत्सव का उल्लास पूरे दिन आकर्षण का केंद्र बना रहा।

छत्तीसगढ़ में पनीर और डेयरी एनालॉग उत्पादों पर प्रतिबंध, सरकार ने जारी की अधिसूचना

विद्यालय प्रबंधन श्री आलोक अग्रवाल जी ने कहा कि विद्यालय का उद्देश्य विद्यार्थियों को केवल शैक्षणिक शिक्षा तक सीमित न रखकर उन्हें सांस्कृतिक एवं नैतिक मूल्यों से भी जोड़ना है। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्राचार्या श्रीमती सोनाली सिंह ने सभी विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं सहयोगी कर्मचारियों को सफल आयोजन के लिए बधाई दी। रैनी डे सेलिब्रेशन का यह आयोजन सभी बच्चों के लिए यादगार एवं आनंदमय अनुभव बन गया।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026