Chhattisgarhछत्तीसगढ

CG Govt Jobs: छत्तीसगढ़ में सरकारी भर्ती के नियम बदले, तृतीय-चतुर्थ श्रेणी पदों पर अब नए नियम लागू

रायपुर : छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण खबर है। प्रदेश सरकार ने तृतीय और चतुर्थ श्रेणी के पदों पर होने वाली सीधी भर्ती के नियमों में बदलाव किया है। नए भर्ती नियम लागू होने के बाद अब इन पदों पर नियुक्ति की प्रक्रिया निर्धारित नई व्यवस्था के अनुसार होगी।

नई व्यवस्था के तहत इन श्रेणियों के पदों को शैक्षणिक योग्यता और पद की प्रकृति के आधार पर अलग-अलग समूहों में बांटा गया है। साथ ही भर्ती परीक्षा की प्रक्रिया में भी बदलाव किया गया है।

छत्तीसगढ़ में मानसून पड़ा सुस्त, बढ़ी गर्मी-उमस; इस दिन से फिर बदलेगा मौसम

7 समूहों में बांटे गए पद

नए नियमों के अनुसार तृतीय और चतुर्थ श्रेणी के पदों को 7 समूहों में वर्गीकृत किया गया है। इनमें स्नातक-स्नातकोत्तर, शिक्षा, वर्दीधारी सेवाएं, स्वास्थ्य, हायर सेकेंडरी, इंजीनियरिंग और चतुर्थ श्रेणी स्तर के पद शामिल हैं।

इस व्यवस्था के तहत पटवारी, सब इंजीनियर, आरक्षक, भृत्य सहित अलग-अलग पदों के लिए उनकी निर्धारित शैक्षणिक योग्यता के आधार पर भर्ती प्रक्रिया तय होगी।

भर्ती परीक्षा में दो हिस्से

नए नियमों के तहत विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा को दो हिस्सों में आयोजित किया जा सकता है। पहला भाग सामान्य परीक्षा का होगा, जबकि संबंधित विषय वाले पदों के लिए दूसरा भाग विषय आधारित हो सकता है।

इस तरह अभ्यर्थियों के सामान्य ज्ञान के साथ-साथ संबंधित पद और कार्यक्षेत्र से जुड़े ज्ञान का भी परीक्षण किया जाएगा।

इंजीनियरिंग पदों के लिए तकनीकी योग्यता जरूरी

इंजीनियरिंग श्रेणी के पदों के लिए संबंधित तकनीकी योग्यता अनिवार्य होगी। सब इंजीनियर पद के लिए संबंधित शाखा में कम से कम तीन वर्षीय डिप्लोमा या BE/BTech की योग्यता निर्धारित की गई है।

सिविल, इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल और आईटी जैसी शाखाओं में भर्ती के लिए संबंधित तकनीकी योग्यता वाले अभ्यर्थी पात्र होंगे।

इन पदों के लिए ग्रेजुएशन जरूरी

श्रम निरीक्षक, सहकारिता, खाद्य निरीक्षक और ADO जैसे पदों के लिए स्नातक की डिग्री अनिवार्य होगी।

वहीं राजस्व निरीक्षक पद के लिए स्नातक या 12वीं के साथ सिविल इंजीनियरिंग सर्वे का डिप्लोमा आवश्यक होगा।

ब्रेकिंग 2000 से अधिक लेन देन पर लगेगा चार्ज.. क्या फिर आयेगा केश लेन देन युग….बनी आदत बदलेगी या देंगे चार्ज….

सहायक ग्रेड-3 और DEO के लिए टाइपिंग टेस्ट

सहायक ग्रेड-3 और डाटा एंट्री ऑपरेटर पदों के लिए स्नातक के साथ एक वर्षीय कंप्यूटर डिप्लोमा और टाइपिंग टेस्ट पास करना जरूरी होगा।

नए भर्ती नियमों के लागू होने के बाद तृतीय और चतुर्थ श्रेणी के विभिन्न पदों पर होने वाली सीधी भर्ती इसी निर्धारित योग्यता और परीक्षा व्यवस्था के आधार पर की जाएगी।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026