ChatGPT Image May 16, 2026, 07_16_26 PM
ChhattisgarhKorba

कोरबा खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई,कुसमुंडा,कटघोरा, अवैध खनिज परिवहन करते 9 वाहन जब्त, कुसमुंडा, बरमपुर, राताखार सहित कई स्थानों में दबिश.. 

ओमकार यादव के साथ सतपाल सिंह की खबर

कोरबा खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई,कुसमुंडा,कटघोरा, अवैध खनिज परिवहन करते 9 वाहन जब्त, कुसमुंडा, बरमपुर, राताखार सहित कई स्थानों में दबिश..

कोरबा, 28 जुलाई 2026। कलेक्टर कुणाल दुदावत के निर्देश तथा उप संचालक, खनिज प्रशासन के मार्गदर्शन में जिले में अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध विशेष अभियान लगातार चलाया जा रहा है।

इसी अभियान के तहत गठित खनिज उड़नदस्ता दल ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों में छापेमार कार्रवाई करते हुए कुल 9 वाहनों को जब्त किया। कार्रवाई के दौरान सीतामढ़ी में रेत का अवैध परिवहन करते 2 ट्रैक्टर, बरमपुर में 1 टिपर, राताखार में मिट्टी का अवैध परिवहन करते 2 हाइवा तथा रेत का अवैध परिवहन करते 1 टिपर, कुसमुंडा में ईंट का अवैध परिवहन करते 2 ट्रैक्टर और कटघोरा में रेत का अवैध परिवहन करते 1 ट्रैक्टर जब्त किया गया। जब्त किए गए वाहनों को सिटी कोतवाली थाना, सर्वमंगला पुलिस चौकी, कुसमुंडा थाना, दर्री थाना एवं खनिज जांच चौकी कटघोरा की अभिरक्षा में रखा गया है।

खनिज विभाग ने बताया कि अभियान का उद्देश्य जिले में अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण पर प्रभावी रोक लगाना, प्राकृतिक संसाधनों की सुरक्षा सुनिश्चित करना तथा शासन को होने वाले राजस्व नुकसान को रोकना है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम, 1957, छत्तीसगढ़ गौण खनिज नियम, 2015 तथा अन्य प्रासंगिक कानूनी प्रावधानों के तहत कार्रवाई की जा रही है। साथ ही चेतावनी दी गई है कि अवैध खनन और परिवहन के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

Om Gavel Bureau Korba

State Affairs Reporter Om Gavel is a state and local affairs reporter focusing on administration, development projects, and civic issues, local news in Chhattisgarh. His work highlights grassroots concerns and governance-related developments and all local activity in concern with crime and administration. Areas of Expertise • State administration • Infrastructure and development • Civic and public issues • Field reporting and all local issue Editorial Responsibility Om Gavel follows source verification guidelines and ensures responsible, fact-based reporting. 📧 Contact: humara.kusmunda.omgavel@gmail.com Profile Last Updated: 16 January 2026