भिलाई स्टील प्लांट से करीब 250 टन लौह स्क्रैप और ऑस्ट्रेलियन कोक की चोरी के मामले में अब केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) ने भी बड़ी कार्रवाई की है। सुरक्षा में लापरवाही बरतने के आरोप में सीआईएसएफ के सात जवानों को निलंबित कर दिया गया है। सीआईएसएफ अधिकारियों ने निलंबन की पुष्टि की है, हालांकि कार्रवाई के कारणों पर आधिकारिक तौर पर कोई टिप्पणी नहीं की गई है। माना जा रहा है कि यह कार्रवाई बीएसपी में सामने आए स्क्रैप और कोक चोरी के मामले से जुड़ी है।
भिलाई स्टील प्लांट से करोड़ों रुपये के स्क्रैप चोरी के मामले के सामने आने के बाद बीएसपी प्रबंधन ने विभागीय जांच कराई थी। जांच के आधार पर जीएम हिमांशु भूषण मलिक, इंजीनियर एसोसिएट मनोज कुमार देवांगन और नॉन-एग्जीक्यूटिव धनंजय वर्मा को निलंबित किया गया। इसके बाद दुर्ग पुलिस ने जीएम हिमांशु भूषण मलिक और इंजीनियर मनोज कुमार देवांगन को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। इस मामले में दुर्ग पुलिस अब तक बीएसपी के जीएम, नॉन-एग्जीक्यूटिव, ट्रांसपोर्टर, सुपरवाइजर समेत कुल 16 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है।
मामले की जांच के दौरान पुलिस ने बीएसपी की सुरक्षा में तैनात सीआईएसएफ के अधिकारियों और जवानों से भी पूछताछ की। पूछताछ के दायरे में आए निरीक्षक, प्रधान आरक्षक और आरक्षक सहित सात जवानों को निलंबित किया गया है। सूत्रों के अनुसार सीआईएसएफ भी इस पूरे मामले में विभागीय जांच कर रही है। प्रारंभिक जांच में इन सातों जवानों की भूमिका सुरक्षा व्यवस्था के लिहाज से लापरवाहीपूर्ण पाई गई है। इससे पहले भी सीआईएसएफ इस मामले में दो वरिष्ठ अधिकारियों का तबादला कर चुकी है। विभागीय जांच अभी जारी है।
Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest.
Areas of Expertise
• India and Chhattisgarh politics and governance
• State and regional affairs (Chhattisgarh)
• Public administration
• Investigative reporting
Editorial Responsibility
Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy.
📧 Contact: manni200390@gmail.com
Profile Last Updated: 20 January 2026
निजी स्कूलों की लूट और मनमानी पर जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी का करारा प्रहार..जिलाध्यक्ष जैनेंद्र कुर्रे के कड़े रुख के बाद हरकत में आया प्रशासन, 3 प्राचार्यों की जांच टीम गठित कर मौके पर शुरू हुई सख्त जांच
28.07.2026
CG Crime: 1 करोड़ से ज्यादा का गांजा जब्त, फर्जी नंबर प्लेट वाली कार से तस्करी; 3 आरोपी गिरफ्तार
28.07.2026
छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा डिजिटल कदम: सेवा सेतु पोर्टल के सभी प्रमाण-पत्र QR Code से होंगे सत्यापित
28.07.2026
अवॉर्ड सेरेमनी ” यश” में लायंस क्लब चांपा विभिन्न अवार्ड से सम्मानित
28.07.2026
रायपुर मेकाहारा अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में लगी आग, धुआं फैलते ही मचा हड़कंप, दमकल ने संभाला मोर्चा