अवॉर्ड सेरेमनी ” यश” में लायंस क्लब चांपा विभिन्न अवार्ड से सम्मानित

लायंस क्लब इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 3233 C के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर PMJF लायन विजय अग्रवाल द्वारा होटल इंटरसिटी इंटरनेशनल बिलासपुर में डिस्ट्रिक्ट अवार्ड सेरेमनी यश का आयोजन किया गया जिसमें लायंस क्लब चांपा को आउटस्टैंडिंग क्लब , बेस्ट सर्विस , बेस्ट मेंबरशिप , बेस्ट लीडरशिप अवार्ड से सम्मानित किया गया ।

लायंस क्लब चांपा के अध्यक्ष एमजेएफ लायन संतोष कुमार सोनी अधिवक्ता को आउटस्टैंडिंग क्लब प्रेसिडेंट अवॉर्ड तथा कैबिनेट मेंबर सर्विस एक्सीलेंस अवार्ड डिस्ट्रिक्ट चेयरपर्सन आई केयर अवार्ड से, लायन राजेश अग्रवाल को बेस्ट क्लब सेक्रेटरी अवार्ड से , लायन बजरंग लाल अग्रवाल को कैबिनेट मेंबर सर्विस एक्सीलेंस अवार्ड डिस्ट्रिक्ट चेयरपर्सन ट्री केयर अवार्ड से , लायन विनोद कुमार अग्रवाल को कैबिनेट मेंबर सर्विस एक्सीलेंस अवार्ड डिस्ट्रिक्ट चेयरपर्सन सेव ट्री अवार्ड से , एमजेएफ लायन संतोष कुमार अग्रवाल को डिस्ट्रिक्ट चेयरपर्सन अवार्ड ऑफ एक्सीलेंस अवार्ड से सम्मानित किया गया साथ ही लायंस क्लब चांपा के लिए नवीन बैनर भी प्रदान किया गया ।

डिस्ट्रिक्ट गवर्नर द्वारा उक्त सभी अवार्ड क्लब द्वारा वर्ष भर की गई सेवा गतिविधि एवं प्रशासनिक गतिविधि का आकलन कर प्रदान किया जाता है इस हेतु लायन क्लब चांपा ने डिस्ट्रिक्ट गवर्नर पीएमजेएफ लायन विजय अग्रवाल के प्रति आभार व्यक्त किया तथा वी सर्व की भावना के साथ जरूरतमंद की सेवा के लिए संकल्पित अवार्ड प्राप्त करने वाले लायन पदाधिकारीयों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी एवं हर्ष व्यक्त किया । उक्त आशय की जानकारी लायंस क्लब के सचिव लायन वासुदेव चंद देवांगन के द्वारा दी गई ।






