ChatGPT Image May 16, 2026, 07_16_26 PM
Chhattisgarhछत्तीसगढ

दिल्ली में नीट पेपर के आउट होने के बाद नीट छात्रों द्वारा दिल्ली के जंतर मंतर में 20 दिनों से विरोध प्रदर्शन कर अनशन पर बैठे

दिल्ली के जंतर मंतर में नेट छात्रों द्वारा पेपर आउट के विरोध में देश भर से आए लाखों छात्र-छात्राओं का एक बहुत बड़ा हुजुम केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफा की मांग को लेकर केंद्र शासन के सामने अपना पक्ष शांतिपूर्ण से रखना चाहा जिस पर बीजेपी की सरकार ने इस विरोध को अनदेखा करते हुए नाकार दिया जिससे छात्रों ने भाजपा सरकार की इस रवैए से नाराज होकर आमरण अनशन शुरू कर दिया तब भी भाजपा सरकार ने आंख कान मुंह सब बंद कर लिए जिसका विरोध पूरे देश में होने लगा तब भाजपा सरकार ने छात्रों की आवाज को दबाने के लिए उनकी मांग को दबाने के लिए एक ऐसा केन्द्रिय प्रशासन के माध्यम से वृहद षड्यंत्र रचा और छात्र और छात्राएं के ऊपर लाठी चार्ज करवाया आशु गैस छोड़े वाटर कनॉट से छिड़काव करवाये छात्रों के ऊपर छात्रों को घेर कर उनके ऊपर इतने अत्याचार किया जिससे वह अपने घर तक भी नहीं जा सकते इन सब को देखते हुए अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मल्लिका अर्जुन खड़के विपक्ष नेता सांसद राहुल गांधी सांसद प्रियंका गांधी सभी विपक्षी सांसदों ने भी छात्रों का समर्थन करते हुए प्रधानमंत्री निवास पहुंचकर का विरोध प्रदर्शन जमकर किया जिस पर प्रशासन ने बीजेपी सरकार ने विपक्षी नेता को भी जमीन पर सुलाकर घसीटते हुए जिस तरीके से बस में डाला गया एक निंदनीय अशोभनी कार्य किया सांसद प्रियंका गांधी के साथ भी वही बर्ताव किया गया जो कि पूरा देश देख रहा था इसके विरोध में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में राज्य जिला ब्लॉक पंचायत में इसके विरोध में धरना प्रदर्शन का कार्यक्रम रखा गया.

Sonam Wangchuk Strike Ends: सोनम वांगचुक ने खत्म किया अनशन, सरकार के लिखित आश्वासन के बाद लिया बड़ा फैसला

आज बिल्हा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के ब्लॉक अध्यक्ष श्रीमती गीतांजलि कौशिक पूर्व विधायक सियाराम कौशिक जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष विमल अग्रवाल जिला कांग्रेस कमेटी के सचिव रोहिणी अग्रवाल नगर कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में नगर पंचायत बिल्हा के पार्षद गांव से सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने नगर के शनिचरी बाजार चौक पर एकत्र होकर बेहद रूप में एक रैली के माध्यम सबके हाथौ में एक बेनर लिए धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दो शिक्षा मंत्री हाय हाय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार इस्तीफा दो छात्रों का हक देना होगा पेपर लीक बंद करो के नारों के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया गया.

CG Guest Lecturer Policy: छत्तीसगढ़ के अतिथि व्याख्याताओं को बड़ी सौगात, अब रोजाना मिलेगा 2000 रुपए मानदेय

पूर्व विधायक सियाराम कौशिक ने एक बड़ी सभा को संबोधित करते हुए जंतर मंतर पर हुए छात्रों के ऊपर अत्याचार का कडा विरोध करते हुए बताया कि भाजपा सरकार की नियत साफ दिखती है कि देश का बच्चा अनपढ़ रहे वह पढ़ लिखकर अपना भविष्य ना बना पाए जिस तरह से छात्रों के ऊपर लाठीचार्ज कि गई है हमारे कांग्रेस के नेताओं को जिस तरीके से उनके साथ निंदनीय व्यवहार किया गया है उन्हें गिरफ्तार किया गया है हम इसका कड़ा विरोध करते हैं और प्रधानमंत्री की इस्तीफा की मांग करते हैं छात्रों की बात को संसद में हमारे नेता राहुल गांधी ने रखनी चाहिए इस पर चर्चा करनी चाहिए संसद में सत्ता पक्ष ने इस पर चर्चा होने नहीं दिया गया यह भारतीय संविधान का काला दिन था आज का छात्र आज का युवा जो अपना भविष्य के साथ-साथ देश के नव निर्माण में अपनी संपूर्ण भागीदारी निभाते हैं ऐसे युवाओं की आवाज को पूरी तरह दबाने की कोशिश भारतीय जनता पार्टी ने की है वही ब्लॉक अध्यक्ष श्रीमती गीतांजलि कौशिक ने अपने उद्बोधन में बताया कि अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने आजादी के समय से हि हमारे नेताओं ने सब का साथ सबका विकास को सामने रखकर आज देश को इस मुकाम में पहुंचाया एक सशक्त भारत का निर्माण कराया जिसमें युवाओं की संपूर्ण भागीदारी रही है सभा को जिला उपाध्यक्ष विमल अग्रवाल सचिव रोहिणी अग्रवाल महामंत्री संदीप यादव नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नानक रेलवानी ने संबोधित किया ग्रामीण क्षेत्र से आया सैकड़ो कार्यकर्ता ग्राम दगौरी
उमरिया बिटकुली गुमा बरतोरी बोदरी चकरभाटा मोढीपारा रहेंगी भैसगोड देवकिरारी पोसंरी अमेरी अकबरी ताला नवागांव मुरकुटा केवाछी से आये कार्यर्ताओं ने आंदोलन में भाग लिया ब्लॉक अध्यक्ष श्रीमती गीतांजलि कौशिक ने सबके प्रति आभार प्रकट किया

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026