नगर पालिका परिषद चांपा को मिले पांच नए एल्डरमैन गरिमामय समारोह में दिलाई गई पद एवं गोपनीयता की शपथ, जनप्रतिनिधियों ने दी शुभकामनाएँ

चांपा : नगर पालिका परिषद कार्यालय चांपा में शुक्रवार को नव नियुक्त एल्डरमैनों के शपथ ग्रहण समारोह का भव्य एवं गरिमामय आयोजन किया गया। समारोह में श्री पवन पाठक, श्री महाराजा सीताराम गुहा, श्री सुधीर गर्ग, सुश्री श्वेता श्रीवास एवं श्री गौतम यादव ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ग्रहण कर नगर के विकास एवं जनसेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।
इस अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं भाजपा पदाधिकारियों ने सभी नव नियुक्त एल्डरमैनों को पुष्पगुच्छ भेंट कर बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं तथा विश्वास व्यक्त किया कि उनके अनुभव एवं सेवाभाव से नगर पालिका परिषद चांपा विकास की नई ऊँचाइयों को प्राप्त करेगी।
समारोह में भाजपा जिला अध्यक्ष श्री अंबेश जांगड़े, नगर पालिका अध्यक्ष श्री प्रदीप नामदेव, वरिष्ठ भाजपा नेता श्री अमर सुल्तानिया, भाजपा महिला मोर्चा की पदाधिकारीगण, भाजपा के ज्येष्ठ एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता तथा बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ। उपस्थित सभी जनप्रतिनिधियों ने नव नियुक्त एल्डरमैनों के उज्ज्वल एवं सफल कार्यकाल की शुभकामनाएँ देते हुए नगर के सर्वांगीण विकास के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया।






