*NHRSJC प्रदेश अधिवेशन को लेकर जिला स्तरीय बैठक आयोजित…*
*मानवाधिकार कार्यकर्ताओं को उर्जान्वित करने हो रहा है प्रदेश अधिवेशन... अधिवक्ता चितरंजय पटेल*

जिला रिपोर्टर शक्ति उदय मधुकर
राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय आयोग का प्रदेश अधिवेशन में राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ महताब राय की उपस्थिति में राज्य के विभिन्न जिलों से आये हुए मानवाधिकार कार्यकर्ताओं को उर्जान्वित किया जाएगा ताकि सभी अपने-अपने जिलों में मानव अधिकार संरक्षण के साथ समाज सेवा के कार्यों को बखूबी अंजाम दे सकें, यह बात बताते हुए राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय आयोग (विधि) के प्रदेश अध्यक्ष एवं उच्च न्यायालय अधिवक्ता चितरंजय पटेल ने कहा कि २५ जुलाई शनिवार को रायगढ़ के होटल ट्रिनिटी के कॉन्फ्रेंस हॉल में NHRSJC का प्रदेश स्तरीय आयोजन प्रस्तावित है जिसमें शक्ति जिले से प्रतिनिधित्व को लेकर आज जिले के पदाधिकारियों की विशेष बैठक आयोजित की गई।
जिलाध्यक्ष महेंद्र बरेठ ने प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल साहू के निर्देश का हवाला देते हुए बताया कि जिन पदाधिकारियों के आई डी का रिन्यूअल नहींं हुआ है वे आयोजन के पूर्व अनिवार्य रूप नवीनीकरण करा लेवें ताकि २३ जुलाई तक अधिवेशन में भाग लेने वाले पदाधिकारियों की अंतिम सूची प्रदेश अध्यक्ष को प्रेषित किया जा सके।
आज की बैठक में जिलाध्यक्ष महेंद्र बरेठ, महिला सेल जिलाध्यक्ष श्रीमती कांता यादव,जिला सचिव फागूलाल कुर्रे, रेवती नंदन पटेल, योम लहरे (मीडिया सेल) आदि पदाधिकारी शामिल रहे।






