ChatGPT Image May 16, 2026, 07_16_26 PM
Chhattisgarhछत्तीसगढ

अमृत भारत स्टेशन योजना: केंद्रीय मंत्री तोखन साहू ने किया पुनर्विकसित चांपा रेलवे स्टेशन का शुभारंभ

चांपा : अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत पुनर्विकसित चांपा रेलवे स्टेशन का शुभारंभ शुक्रवार को केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के मुख्य आतिथ्य में आयोजन संपन्न हुआ। इस अवसर पर स्टेशन परिसर में आयोजित कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, रेलवे अधिकारियों एवं स्थानीय नागरिकों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम के दौरान स्टेशन के आधुनिकीकरण से जुड़ी विभिन्न सुविधाओं का लोकार्पण किया गया।

CJP Protest News: सोनम वांगचुक को पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया, जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों को हटाया गया; भारी पुलिस बल तैनात

पुनर्विकास कार्य के तहत चांपा रेलवे स्टेशन को आधुनिक स्वरूप प्रदान किया गया है। स्टेशन भवन का आकर्षक नवीनीकरण, यात्रियों के लिए बेहतर प्रतीक्षालय, आधुनिक शौचालय, पेयजल व्यवस्था, डिजिटल सूचना प्रणाली, उन्नत प्रकाश व्यवस्था, दिव्यांगजन अनुकूल सुविधाएं, सौंदर्यीकरण तथा बेहतर यात्री सुविधाएं विकसित की गई हैं। इससे यात्रियों को अधिक सुरक्षित, स्वच्छ एवं सुविधाजनक वातावरण उपलब्ध होगा।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री तोखन साहू ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दूरदर्शी सोच का परिणाम है कि आज भारत देश विकास के पथ पर बढ़ रहा है। आज जो घोषणा की जाती है उसे पूरा भी करने का काम नरेंद्र मोदी सरकार कर रही है। और देश भर में विकास दिखने लगा है। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के 50 दिन पुनर्विकास हो रहा है जिसमें छत्तीसगढ़ के 32 स्टेशन शामिल है।

इसी कड़ी में जांजगीर-चांपा जिले के प्रमुख औद्योगिक और व्यापारिक केंद्र, चांपा रेलवे स्टेशन को लगभग 13 करोड़ की लागत से आधुनिक सुविधाओं से लैस किया गया है। स्टेशन परिसर के समग्र विकास के साथ यात्रियों की सुविधा के लिए बेहतर प्रतीक्षालय, सुगम आवागमन तथा आधुनिक यात्री सुविधाओं का भी विस्तार किया गया है। नए प्रवेश-निकास द्वार, बेहतर पार्किंग, आकर्षक लाइटिंग और स्थानीय संस्कृति के समावेश से स्टेशन को यात्री-अनुकूल और सुगम बनाया गया है। उन्होंने सभी को इसके लिए बधाई दी।

CG Weather Alert: बिलासपुर डूबा, बारिश बनी आफत! छत्तीसगढ़ में सक्रिय मानसून से बढ़ी परेशानी, IMD ने जारी किया अलर्ट

सांसद कमलेश जांगड़े ने भी प्रधानमंत्री का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए इसे एक ऐतिहासिक काम बताया उन्होंने नगरवासियों को इसके लिए बधाई दिया। पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने कहा कि अमृत भारत योजना नरेंद्र मोदी सरकार की एक अभिनव पहल है और इसके लिए प्रधानमंत्री, रेलवे मंत्री अश्वनी वैष्णव का धन्यवाद ज्ञापित किया। और नगरवासियों को इस सुविधा के लिए बधाई दी।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डी आर एम बिलासपुर ने चाँपा रेलवे स्टेशन की इन सुविधाओं का संक्षिप्त विवरण दिया जिसमें- नए प्रवेश/निकास द्वार, 6065 वर्ग मीटर पार्किंग, 5055 वर्ग मीटर सड़क सफेंसिंग,1100 वर्ग मीटर फेसाड एवं लाइटिंग, 390 वर्ग मीटर स्टेशन पोर्च, 800 वर्ग मीटर प्लेटफॉर्म शेल्टर,उच्च/द्वितीय श्रेणी प्रतीक्षालय, आधुनिक बुकिंग/सेवा क्षेत्र, दिव्यांगजन अनुकूल सुविधाएं, 8 आधुनिक CCTV कैमरे, साइनेज एवं इंडिकेशन प्रणाली, स्थानीय कलात्मक सौंदर्याकरण इत्यादि सुविधा से लेस है। चांपा रेलवे स्टेशन का पुनर्विकास से क्षेत्र के विकास, व्यापार, उद्योग तथा आवागमन को नई गति प्रदान करेगा। इससे स्थानीय नागरिकों एवं यात्रियों को प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा।

शुभारंभ समारोह में भाजपा जिलाध्यक्ष अंबेश जांगड़े, जिला पंचायत अध्यक्ष सत्यलता मीरि, नपाध्यक्ष प्रदीप नामदेव, भाजपा नेता अमर सुल्तानिया, गगन जयपुरिया, राजकुमार साहू, कार्तिकेश्वर स्वर्णकार, मीरा पतकी, राम खूबवानी, मंडल अध्यक्ष संतोष थवाईत, नगरपालिका उपाध्यक्ष अमरजीत सिंह खटकर, कमल देवांगन, शिशुपाल सिंह राजपूत, भवानी गुप्ता, भाजपा महिला मोर्चा के डॉ. धनेश्वरी जागृति, कल्याणी केशरवानी, पार्षदगण, रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी, जनप्रतिनिधि, सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

चाँपा स्टेशन इतिहास
चाँपा स्टेशन की शुरुआत ब्रिटिश कालीन ‘बंगाल नागपुर रेलवे’ परियोजना के दौरान हुई। फरवरी 1891 में जब हावड़ा-नागपुर-मुंबई मुख्य रेल मार्ग का टूटानगर-बिलासपुर सेक्शन बनकर तैयार हुआ, तब चाँपा एक स्टेशन के रूप में आधिकारिक तौर पर रेल मानचित्र पर आया। स्वतंत्रता के बाद, कोरबा क्षेत्र में कोयले के विशाल भंडारों की खोज ने चांपा की पहचान को बदल दिया। कोयले के परिवहन को सुगम बनाने के लिए चाँपा से कोरबा (गेवरा रोड) तक एक नई शाखा रेल लाइन बिछाई गई। इस नई लाइन के जुड़ते ही चांपा का महत्व बढ़ गया और यह मुख्य लाइन और कोयला खदानों को जोड़ने वाला एक महत्वपूर्ण ‘रेलवे जंक्शन’ बन गया।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026