ChatGPT Image May 16, 2026, 07_16_26 PM
Chhattisgarhछत्तीसगढ

CG Crime: एक ही घर में मिली 5 लोगों की लाश, सामूहिक आत्महत्या या हत्या? पुलिस हर एंगल से जांच में जुटी

CG Crime: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां के संजय नगर स्थित मस्जिद के पास एक घर में पांच लोगों की संदिग्ध हालत में लाश मिली है। एक ही घर में पांच लोगों के शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर भारी संख्या में घर के सामने पुलिस बल तैनात है। पुलिस मामले की जांच करने में जुटी है। मामला टिकरापारा थाने क्षेत्र का है। फिलहाल, शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस की प्रारंभिक जांच के मुताबिक, मृतकों में साजिद अली (50 वर्ष) का शव फंदे से लटका मिला है। वहीं उसकी पत्नी राबिया, पुत्र इरशाद अली (19 वर्ष), पुत्री शाहिदा (17 वर्ष) और इरशाबा बेगम (16 वर्ष) का शव एक कमरे में मिला। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि उक्त चार लोगों ने जहर खाकर जान दी होगी। फिलहाल, आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हुआ है।

अमृत भारत स्टेशन योजना: केंद्रीय मंत्री तोखन साहू ने किया पुनर्विकसित चांपा रेलवे स्टेशन का शुभारंभ

मृतकों के नाम

  1. साजिद अली, 50 वर्ष (पति)
  2. राबिया (पत्नी)
  3. इरशाद अली, 19 वर्ष (बेटा)
  4. शाहिदा बेगम, 17 वर्ष (बेटी)
  5. इरशाबा परवीन, 16 वर्ष (बेटी)

किराये के मकान में रह रहा था परिवार
मामले में टिकरापारा थाना प्रभारी राजेश मराई ने बताया कि घटना संजय नगर के मदनी चौक की है। सभी लोग एक ही परिवार के हैं। वे यहां पर किराए के मकान में रह रहे थे। परिवार ने मौत को गले क्यों लगाया? इसकी भी जांच की जा रही है। एफएसएल टीम मौके पर जांच कर रही है। आत्महत्या के कारणों की विवेचना की जा रही है।

मतपुर का रहने वाला था परिवार
इस बात की आशंका जताई जा रही है कि परिवार के मुखिया साजिद अली ने पहले सभी चार लोगों को जहर देकर मौत की नींद सुला दी। फिर खुद फांसी लगाकर जान दे दी। यह परिवार करीब आठ महीने पहले ही सैयद जहीर के मकान में किराये पर रह रहा था। वहीं पड़ोसियों के मुताबिक, कल शाम से घर का दरवाजा नहीं खुला था। जब लोगों को शक हुआ, तो वहां जाकर देखा तो घर के एक कमरे में पांच लोगों की लाश पड़ी थी। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी। यह परिवार शीतला मंदिर के पास मतपुर का निवासी था।

CJP Protest News: सोनम वांगचुक को पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया, जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों को हटाया गया; भारी पुलिस बल तैनात

कर्ज के चलते होता था विवाद
साजिद अली मौदहापारा में बैटरी रिपेयरिंग का काम करता था। स्थानीय लोगों के अनुसार, परिवार पर कुछ लोन था, जिसकी वसूली के लिए रिकवरी कर्मचारी अक्सर घर पर आया करते थे। ऐसे में आर्थिक तंगी के कारण पति-पत्नी में विवाद होते रहता था।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026