ChatGPT Image May 16, 2026, 07_16_26 PM
Chhattisgarhछत्तीसगढ

CG Road Accident: रफ्तार का कहर! हाईवे पर दर्दनाक हादसे में 2 महिला और 2 बच्चों की जान गई, एक मासूम गंभीर घायल

दुर्ग : कुम्हारी के समीप नेशनल हाइवे 53 पर सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हुआ, जिसमें सड़क किनारे खड़े ट्रैक्टर से तेज रफ्तार स्कूटी जा टकराई, जिसमें स्कूटी सवार दो महिला और दो बच्चों की मौके पर मौत हो गई, वहीं एक बच्चा घायल हुआ है. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, भिलाई-3 निवासी अमृत निर्मलकर (28 वर्ष) स्कूटी चला रही थीं. उनके साथ कुल पाँच लोग बसंत विहार, रायपुर स्थित अपने मामा के घर जाने के लिए निकले थे. रास्ते में राष्ट्रीय राजमार्ग पर खड़े ऑक्सीजन सिलेंडर लोड ट्रैक्टर क्रमांक CG 07 NA 0930 के पीछे स्कूटी टकरा गई.

पाकिस्तान में आतंकियों का खूनी खेल! 2 बड़े हमलों से दहला खैबर पख्तूनख्वा, 3 पुलिसकर्मियों की मौत; 34 घायल

दुर्घटना में चार व्यक्तियों की घटनास्थल पर मृत्यु हो गई, जबकि एक बालक गंभीर रूप से घायल हो गया. मृतकों में अमृत निर्मलकर (28 वर्ष) के अलावा लक्ष्मी निर्मलकर (26 वर्ष), यासना (7 वर्ष), डाली (4 वर्ष) शामिल हैं. वहीं घायल भावेश (8 वर्ष) को उपचार के लिए एम्स रायपुर में भर्ती कराया गया है.

CG Vidhansabha Monsoon Session 2026 LIVE: छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज बड़े मुद्दों पर होगी चर्चा, विपक्ष-सरकार के बीच तीखी बहस के आसार

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, सभी मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए सुपेला स्थित मर्चुरी में रखा गया है. घटना की सूचना मृतकों के परिजनों को दे दी गई है. दुर्घटना में संलिप्त ट्रैक्टर को पुलिस द्वारा जप्त कर थाना परिसर लाया गया है. वहीं ट्रैक्टर चालक भोला यादव को पूछताछ के लिए थाना लाया गया है. प्रकरण की विवेचना जारी है.

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026