ChatGPT Image May 16, 2026, 07_16_26 PM
NATIONALअपराधभारत

पश्चिम बंगाल में रेप-मर्डर के आरोपी का एनकाउंटर, बच्ची की हत्या के बाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई

कोलकाता: पश्चिम बंगाल के बारुईपुर रेप और मर्डर केस के मुख्य आरोपियों में से एक प्रवास मंडल को पुलिस ने मंगलवार रात एनकाउंटर में ढेर कर दिया. जानकारी के मुताबिक, रात करीब 12 बजे प्रवास मंडल को पुलिस क्राइम सीन रीक्रिएशन के लिए लेकर जा रही थी. उसी दौरान आरोपी ने पुलिस से हथियार छीनकर भागने की कोशिश की. पुलिस ने बचाव में गोली चलाई जो आरोपी को जा लगी. इलाज के लिए उसे अस्पताल ले जाया गया था, जहां डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया.

Bilaspur High Court: शिक्षाकर्मी भर्ती घोटाले में बड़ा फैसला, 7 आरोपियों को हाईकोर्ट से मिली अग्रिम जमानत

बारुईपुर में 12 साल की बच्ची का रेप और मर्डर

बता दें कि पश्चिम बंगाल के बारुईपुर में 12 साल की बच्ची की रेप के बाद हत्या कर दी गई थी. गिफ्ट लेने बाजार गई लापता बच्ची का शव रविवार को सूर्यपुर हाट इलाके के एक तालाब से बोरी में बंद बरामद हुआ था. इसके बाद इलाके में तनाव फैल गया था. स्थानीय लोगों के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर बारुईपुर-जयनगर रोड पर जाम भी लगा दिया था.इस रेप और हत्या की जांच के लिए छह सदस्यीय कमेटी बनाई गई है.

तालाब से बोरी में बंद मिला बच्ची का शव

सीसीटीवी फुटेज के जरिए पुलिस मुख्य आरोपी आनंद सरदार तक पहुंची और सोमवार को उसे धर दबोचा. इस मामले में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया था. पुलिस ने उसकी पहचान मोबाइल टावर लोकेशन के आधार पर की थी. बच्ची के परिजनों ने आरोप लगाया कि बेटी की हत्या से पहले उसका रेप किया गया. हालांकि शुरुआत में पुलिस ने रेप का केस दर्ज नहीं किया था. लेकिन शुरुआती पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद पोक्सो एक्ट के तहत रेप का केस दर्ज किया गया.शनिवार से लापता बच्ची का शव रविवार को तालाब से मिलने के बाद स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट उठा.

मामले में शामिल लोगों को कड़ी सजा मिले

टीएमसी की बागी सांसद सायोनी घोष ने मंगलवार को पीड़ित परिवार से मुलाकात की. उन्होंने इस घटना को बहुत ही दुखद बताते हुए कहा कि इस पर ज्यादा कुछ कहने को नहीं है. ‘आपका रेप’ बनाम ‘मेरा रेप’ जैसी कोई चीज नहीं होती. इसमें शामिल आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए, जिससे ऐसे लोगों की रूह कांप जाए जो गलत काम करने की सोच भी रखते हैं. उन्होंने सीएम सुवेंदु अधिकारी पर भरोसा जताते हुए कहा कि बच्ची को न्याय जरूर मिलेगा.

Raipur 3D Blast Update: मृतकों के परिजनों को 30-30 लाख मुआवजा, CM साय बोले- फैक्ट्री कर दी है गई बंद

आरोपियों को मौत की सजा दिलाने की कोशिश

मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने कहा कि राज्य प्रशासन यह पक्का करने के लिए हरसंभव कोशिश करेगा कि मामले के आरोपियों को कड़ी यहां तक कि मौत की सजा मिले. यह एक बहुत ही घिनौनी घटना है. सरकार परिवार की इच्छा के अनुसार काम करने की व्यवस्था कर रही है. कोशिश होगी कि आरोपियों को जल्द दोषी ठहराकर मौत की सजा दिलाई जाए.

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026