लायंस क्लब चांपा द्वारा डॉक्टरों का सम्मान कार्यक्रम आयोजित

लायंस क्लब इंटरनेशनल के डिस्ट्रिक्ट 3233 C के स्थानीय इकाई लायंस क्लब चांपा के द्वारा डॉक्टर्स डे के अवसर पर लायन भवन चांपा में सम्मान समारोह आयोजित कर नगर के प्रतिष्ठित , अनुभवी , विशेषज्ञ डाक्टरों का सम्मान किया गया ।
बदला पूरा! अफगानिस्तान का पाकिस्तान में घुसकर बड़ा हमला, ड्रोन से तबाह किए ISIS के ठिकाने
लायंस क्लब के द्वारा सम्मान समारोह आयोजित कर सभी डाक्टरों को लायन भवन के सभा कक्ष में एक ही मंच पर आमंत्रित किया गया और उन्हें पुष्प गुच्छ एवं पुष्प माला अर्पित कर तथा उपहार स्वरूप श्रीफल व मेवा पैकेट भेंट कर सम्मानित किया ।
ICC Rankings में बड़ा उलटफेर! ईशान किशन बने नंबर-1 बल्लेबाज, अभिषेक शर्मा की रैंकिंग गिरी
इस अवसर पर डॉक्टर व्ही के अग्रवाल शिशु रोग विशेषज्ञ , डॉक्टर के पी राठौर शिशु एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ, डॉक्टर जी पी दुबे पूर्व जिला आयुर्वेद अधिकारी, डॉक्टर श्रीमती शरद बिरथरे स्त्री एवं प्रस्तुति रोग विशेषज्ञ , डॉक्टर विश्वनाथ बिरथरे जनरल फिजिशियन , डाक्टर योगेंद्र शर्मा जनरल फिजिशियन , डॉक्टर अतुल राठौर स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ , डॉक्टर धनेश्वरी जागृति दंत रोग विशेषज्ञ , को सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह में लायंस क्लब चांपा के अध्यक्ष एमजेएफ लायन संतोष कुमार सोनी (अधिवक्ता ) (जोन चेयरपर्सन) , लायन राजेश अग्रवाल रीजन चेयरपर्सन , लायन वासुदेव चंद देवांगन सचिव , लायन राजेश अग्रवाल के सी कोषाध्यक्ष , लायन रामप्रपन्न देवांगन चेयरमैन लायंस एजुकेशनल सोसायटी, एमजेएफ डॉक्टर संतोष कुमार अग्रवाल , लायन विनोद कुमार अग्रवाल उपस्थित थे जिनके सहयोग से सम्मान समारोह सफलता पूर्वक संपन्न हुआ । कार्यक्रम का संचालन क्लब अध्यक्ष ने तथा आभार प्रदर्शन क्लब सचिव ने किया , कार्यक्रम का समापन स्वल्पाहार के साथ हुआ ।






