ब्रेकिंग न्यूज कोरबा 24 घंटे में टीआई धर्म नारायण तिवारी कोतवाली से भेजे गए लाइन, प्रमोद डडसेना को मिला प्रभार
ओम गवेल.....
ब्रेकिंग न्यूज कोरबा 24 घंटे में टीआई धर्म नारायण तिवारी कोतवाली से भेजे गए लाइन, प्रमोद डडसेना को मिला प्रभार
कोरबा – बीते सोमवार को पुलिस अधीक्षक द्वारा कोरबा कोतवाली और कटघोरा थाने के प्रभारी को स्थानांतरित किया गया था,परंतु आज इस आदेश में बड़ा फेर बदल करते हुए कोतवाली पदस्थ थाना प्रभारी धर्म नारायण तिवारी को रक्षित केंद्र भेजते हुए,निरीक्षक प्रमोद डडसेना को कोतवाली प्रभारी बनाया गया है। इस आदेश के बाद सोशल मीडिया में तरह तरह की बाते चल रही है। कटघोरा क्षेत्र में उत्कृष्ट पुलिसिंग करने वाले निरक्षक धर्मनारायण तिवारी की कोतवाली प्रभारी बनने के 24 घंटे के भीतर लाइन में पदस्थापना समझ से परे है। फिलहाल एक ओर जहां जिले में बढ़ते अपराध के बाद जिले के वरिष्ठ पत्रकार एसपी को ही बदलने की बात कह रहे है, वहीं एसपी द्वारा 24 घंटे के भीतर निरिक्षक को बदला जा रहा है। राजनीतिक गलियारों के साथ सामाजिक बुद्धिजीवियों में यह चर्चा का विषय बना हुआ है।






