तेज रफ्तार कार नहर किनारे दीवार से टकराई, एयर बैग खुलने से बाल बाल बचे कोरबा के दंपति
ओमकार
तेज रफ्तार कार नहर किनारे दीवार से टकराई, एयर बैग खुलने से बाल बाल बचे कोरबा के दंपति

कोरबा जिले के सर्वमंगला कनवेरी मार्ग में आज सोमवार की दोपहर तेज रफ्तार मारुति स्विफ्ट डिजायर कार (CG 12 BF 4112) सोनपुरी पुल के पास आधे अधूरे ब्रेकर से टकरा कर अनियंत्रित हो गई और सीधे नहर किनारे बने दीवार से जा टकराई। कार के एयर बैग खुलने से कार के सामने सीट में बैठे पति पत्नी बाल बाल बच गए। वाहन में एयर बैग और नहर किनारे बने दीवार की वजह से एक बड़ी अनहोनी टल गई। बताया जा रहा है कि दंपति बिलासपुर जिले के उसलापुर से कोरबा आ रहे थे,इस दौरान यह हादसा हुआ। आपको बता दें इस मार्ग पर बने आधे अधूरे ब्रेकर की वजह से आए दिन ऐसे हादसे हो रहे है। शासन प्रशासन को चाहिए कि यहां ब्रेकर का पूर्ण रूप से निर्माण कराए ये साथ ही साथ ब्रेकर सूचक भी लगाए जिससे ऐसे हादसों में लगाम लगाई जा सके। किसी बड़े हादसे से पहले यह कार्य करना ही उचित है। ओमकार यादव की खबर







