ChatGPT Image May 16, 2026, 07_16_26 PM
KorbaChhattisgarhNATIONALSECL

SECL खदान में दो दर्जन नकाबपोशों का धावा,सुरक्षा कर्मचारी को बंधक बनाकर मारपीट,लाखों का केबल काट ले गए..

सतपाल सिंह

Kb automobile kusmunda

SECL खदान में दो दर्जन नकाबपोशों का धावा,सुरक्षा कर्मचारी को बंधक बनाकर मारपीट,लाखों का केबल काट ले गए..

 

कोरबा जिले के बांकी मोंगरा थाना क्षेत्र अंतर्गत सुराकछार 3-4 नंबर खदान में बीते शुक्रवार की रात करीब 2.30 बजे लगभग दो दर्जन नकाबपोश बदमाशों के गिरोह ने धावा बोला। गिरोह ने खदान की सुरक्षा के लिए तैनात सुरक्षा कर्मी चेतन प्रसाद को बंधक बनाकर बेरहमी से पीटा। सुरक्षा कर्मी के घायल होने पर बदमाशों ने उसकी जेब से मोबाइल, पर्स में रखे 45 सौ रुपए लूट लिए। वहीं खदान परिसर से लाखों के केबल काटकर भाग निकले। घटना की जानकारी मिलने पर खदान के हाजिरी बाबू विश्वनाथ राठौर ने पूरे घटना की लिखित शिकायत बांकीमोंगरा थाने में दर्ज कराई है। बताया जा रहा है कि बांकीमोंगरा क्षेत्र में पुलिसिंग सुस्त होने की वजह से अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। बदमाश संगठित गिरोह बनाकर आए दिन वारदात कर रहे हैं। क्षेत्र में लगातार इस तरह की वारदात से लोगों में दहशत है।

Om Gavel Bureau Korba

State Affairs Reporter Om Gavel is a state and local affairs reporter focusing on administration, development projects, and civic issues, local news in Chhattisgarh. His work highlights grassroots concerns and governance-related developments and all local activity in concern with crime and administration. Areas of Expertise • State administration • Infrastructure and development • Civic and public issues • Field reporting and all local issue Editorial Responsibility Om Gavel follows source verification guidelines and ensures responsible, fact-based reporting. 📧 Contact: humara.kusmunda.omgavel@gmail.com Profile Last Updated: 16 January 2026