ChatGPT Image May 16, 2026, 07_16_26 PM
ChhattisgarhKorbaकोरबा न्यूजछत्तीसगढ

लखन लाल देवांगन के आतिथ्य में जेसीआई कोरबा सेंट्रल की भव्य शतरंज प्रतियोगिता संपन्न, 170 प्रतिभागियों ने लिया भाग

जेसीआई कोरबा सेंट्रल द्वारा सीनियर क्लब, कोरबा ईस्ट में मेगा शतरंज प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में जिले भर से 170 प्रतिभागियों ने भाग लेकर इसे सबसे बड़ी शतरंज प्रतियोगिताओं में से एक बना दिया।

कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र में मुख्य अतिथि श्री संजीव कंसल (मुख्य अभियंता, डीएसपीएम), विशिष्ट अतिथि श्री राणा विश्वकर्मा (अध्यक्ष, जिला शतरंज संघ, कोरबा) एवं विशेष अतिथि इंजीनियर श्री योगेश गोयल उपस्थित रहे।

आयातित दवाओं पर सरकार सख्त, अब 12 महीने की वैधता के बिना नहीं मिलेगी एंट्री

समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि श्री लखन लाल देवांगन (कैबिनेट मंत्री, छत्तीसगढ़ शासन) की गरिमामयी उपस्थिति रही। समारोह में अतिथि विशिष्ट श्री घनश्याम अग्रवाल एवं विशेष अतिथि सीए आशीष अग्रवाल भी उपस्थित रहे। श्री लखन लाल देवांगन जी ने शतरंज के महत्व को बताया और इस आयोजन को लेकर जेसीआई कोरबा सेंट्रल की प्रशंसा की।

प्रतियोगिता के प्रत्येक विजेताओं को आकर्षक ट्रॉफियां एवं नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया एवं सभी प्रतिभागी को मेडल एवं सहभागिता प्रमाण-पत्र प्रदान किया गया।

प्रतियोगिता के विजेता इस प्रकार रहे: अंडर-7 बालक वर्ग में सनय लोधी प्रथम, रुद्रांश टैगोर द्वितीय एवं प्रभास साहू तृतीय रहे। अंडर-7 बालिका वर्ग में रुप्सा नायक प्रथम, अनन्या वैष्णव द्वितीय एवं हितिक्षा तृतीय रहीं। अंडर-9 बालक वर्ग में अक्षय सोनी प्रथम, सक्षम जायसवाल द्वितीय एवं मुदित शुक्ला तृतीय रहे। अंडर-9 बालिका वर्ग में श्रेष्ठा साहू प्रथम, वैशाली सोनी द्वितीय एवं कैवल्या सोनी तृतीय रहीं। अंडर-11 बालक वर्ग में सक्षम नेताम प्रथम, आरव ठाकुर द्वितीय एवं आह्वान शर्मा तृतीय रहे। अंडर-11 बालिका वर्ग में शनाया कोशले प्रथम, सुनहिला रंजन द्वितीय एवं प्रियल प्रकाश तृतीय रहीं। अंडर-13 बालिका वर्ग में सिद्धि सराफ प्रथम, तैयबा फातिमा द्वितीय एवं अनिंदित तिवारी तृतीय रहीं, जबकि अंडर-13 बालक वर्ग में अद्विक साहू प्रथम, सार्थक अग्रवाल द्वितीय एवं चैतन्य निर्मलकर तृतीय रहे। अंडर-15 बालक वर्ग में बद्री प्रसाद प्रथम, बृजराज द्वितीय एवं अर्शित जैन तृतीय रहे। अंडर-15 बालिका वर्ग में वैष्णवी नेताम प्रथम, अनुष्का प्रमाणिक द्वितीय एवं ऐशानी विश्वकर्मा तृतीय रहीं। अंडर-17 बालक वर्ग में ऋषित सिंह तथा अंडर-17 बालिका वर्ग में सृष्टि अरुण सिंह प्रथम रहे। ओपन पुरुष वर्ग में शुभम कुमार साहू प्रथम, दीपक सिंह द्वितीय एवं अंशुमान कैवर्त तृतीय रहे, जबकि शब्द सोनी, राकेश सोनी, निखिल सिदार, एलेक्स जोसेफ एवं विकास कुमार को विशेष पुरस्कार प्रदान किए गए। ओपन महिला वर्ग में ऋषिका कश्यप, तनुजा नेताम, वासरिका कोशले, शिवाजी सोनी एवं लावण्या साहू को सम्मानित किया गया।

प्रतियोगिता के दौरान इंदर साइकिल, पावर हाउस रोड, कोरबा द्वारा प्रायोजित आकर्षक लकी ड्रॉ साइकिल का पुरस्कार आरव साहू को प्राप्त हुआ। इसके अतिरिक्त लक्ष्मी स्टोर्स द्वारा बच्चों को स्टेशनरी सामग्री, डेकोन डेटा सर्विसेज द्वारा कंप्यूटर सामग्री तथा अभिषेक अग्रवाल लोन कंसल्टेंट द्वारा प्रतियोगिता में विशेष सहयोग प्रदान किया गया।

RRB Recruitment 2026: रेलवे में सेक्शन कंट्रोलर के 119 पदों पर भर्ती, आवेदन की तारीख घोषित

प्रतियोगिता का निर्णयन आर्बिटर श्री रितेश यादव के कुशल निर्देशन में संपन्न हुआ। प्रतियोगिता के सफल आयोजन में प्रोजेक्ट डायरेक्टर अंश अग्रवाल, को-प्रोजेक्ट डायरेक्टर राहुल सिंघल, अध्यक्ष सीए त्रिलोकी नाथ बजाज, सचिव निश्चल टमकोरिया, आयुष अग्रवाल, हर्ष गुप्ता, कपिल विश्वकर्मा, सीए आकाश अग्रवाल, प्रियम अग्रवाल, सीए पलाश रेलवानी, अक्षत अग्रवाल, हेमंत अग्रवाल, ज्योति बाला, सीए अंकित अग्रवाल, अमितेश पोद्दार, पूर्व अध्यक्ष इंजी राज अग्रवाल, आनंद रायकवार, सीए अमर अग्रवाल, सीए आशीष खेतान, आशीष टमकोरिया, अभिषेक अग्रवाल, सनी मित्तल, विजय केडिया,अभय अग्रवाल, शीतल बजाज, सोनम अग्रवाल, ज्योति बाला, मुक्ता अग्रवाल, समृद्धि गुप्ता, जेसीआई कोरबा सेंट्रल के सभी पूर्व अध्यक्षों एवं सम्पूर्ण जेसीआई परिवार का सराहनीय सहयोग रहा।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026