ChatGPT Image May 16, 2026, 07_16_26 PM
Chhattisgarhछत्तीसगढ

आईसीएआई कोरबा शाखा द्वारा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन

कोरबा : भारतीय चार्टर्ड अकाउंटेंट्स संस्थान (ICAI) की कोरबा शाखा व ICAI PRC की बेनेफिसिअरी स्कीम डायरेक्टरेट द्वारा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आज सुबह अशोक वाटिका में योग एवं स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शाखा सदस्यों सपरिवार एवं आम नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य यह भि था कि अधिक से अधिक लोगों को योग एवं स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक किया जा सके|

CGRERA का सख्त आदेश: प्रमोटर को सिंकिंग फंड और कॉमन एरिया सोसायटी को सौंपने के निर्देश

कार्यक्रम की योग प्रशिक्षिका डॉ. आकृति तिवारी रहीं, जिन्होंने प्रतिभागियों को विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास कराया। योग सत्र के साथ-साथ उन्होंने एंटी-एजिंग (बढ़ती उम्र के प्रभाव को कम करने) के उपायों तथा ध्यान (मेडिटेशन) के लाभों पर भी एक विशेष सत्र लिया। उन्होंने बताया कि नियमित योग और ध्यान न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाते हैं, बल्कि मानसिक शांति और सकारात्मक जीवनशैली को भी बढ़ावा देते हैं। योग सत्र के उपरांत सभी प्रतिभागियों ने आम का जूस एवं पौष्टिक नाश्ता का आनंद लिया|

छत्तीसगढ़ में ISI का जासूस गिरफ्तार, पाकिस्तान को भेज रहा था गोपनीय जानकारी

इस अवसर पर आईसीएआई कोरबा शाखा के अध्यक्ष सीए राजेंद्र अग्रवाल, सीए अखिलेश अग्रवाल, सीए आशीष अग्रवाल, सीए गोपाल अग्रवाल, सीए अनंत केजरीवाल, सीए रमण गोयल सहित शाखा के अन्य सदस्य उपस्थित रहे। अध्यक्ष सीए राजेंद्र अग्रवाल ने सभी प्रतिभागियों का आभार व्यक्त करते हुए योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का संदेश दिया। कार्यक्रम का समापन स्वस्थ एवं संतुलित जीवन के संकल्प के साथ किया गया।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026