ब्रेकिंग न्यूज – पीएनसी कंपनी की ग्रामीणों को जमीन में गाड़ देने की धमकी,पुलिस से शिकायत के बावजूद कार्यवाही नहीं, ग्रामीणों ने किया चक्काजाम
सतपाल सिंह

ब्रेकिंग न्यूज – पीएनसी कंपनी की ग्रामीणों को जमीन में गाड़ देने की धमकी,पुलिस से शिकायत के बावजूद कार्यवाही नहीं, ग्रामीणों ने किया चक्काजाम
कोरबा जिले के सिंघाली भूमिगत खदान में मशीनों के माध्यम से कोयला खुदाई और निकासी का कार्य कर रही ठेका कंपनी पीएनसी के अधिकारी के के सिंह पर जमीन गाड़ देने, जान से मारने सहित गाली गलौच का बड़ा आरोप लगाया है। ग्रामीणों ने इसकी लिखित शिकायत थाने में दी थी, बावजूद इसके कंपनी के अधिकारी पर कोई कार्यवाही की गई, जिससे आक्रोशित ग्रामीणों ने आज बांकी मोंगरा डेलवावाडीह मार्ग अंतर्गत अदरा चौक पर चक्काजाम कर दिया है। इस चक्काजाम से सड़क के दोनों ओर भारी वाहनों की लंबी कतार लग गई है। ग्रामीण सुबह लगभग 9 बजे से सड़क पर चक्काजाम में बैठे है खबर लिखे जाने तक शासन प्रशासन की ओर से कोई भी मौके पर नहीं पहुंचा है। लिंक पर जाकर देखें देखे क्या कुछ कहा ग्रामीणों ने।नसतपाल सिंह के साथ ओम गवेल की ग्राउंड रिपोर्ट.. https://youtube.com/@groundzeronewstube8929?si=bnqWyWJ-hCOXIzhr





