*अघोर पीठ जनसेवा अभेद आश्रम बोईरडीह ने सुदूर पहाड़ी अंचल के ग्राम नवागांव में आदिवासी समुदाय के जरूरतमंद लोगों में किया छाता वितरण*

जिला रिपोर्टर शक्ति उदय मधुकर
सक्ती अघोर पीठ जनसेवा अभेद आश्रम बोईरडीह द्वारा मंगलवार 16 जून को सक्ती जिले के सुदूर पहाड़ी अंचल के ग्राम नवागांव में आदिवासी समुदाय के जरूरतमंद लोगों के बीच छाता वितरण किया गया। यह पुनीत कार्य अघोर संत बाबा पुनीत शाही के हाथों सम्पन्न हुआ। इस मौके पर उपस्थित जनसमूह तथा नवागांव वासियों को संबोधित करते हुए अघोर संत बाबा पुनीत शाही ने कहा एक दूसरे के सहयोग से ही जीवन पूर्णता की ओर जाता है। क्योंकि कोई भी व्यक्ति पूर्णता को प्राप्त नहीं कर पाता। हर व्यक्ति के जीवन में कुछ अधिकता है कुछ अभाव है इसलिए हमारे अंदर जब ये भावना रहेगी कि हम अभावग्रस्त लोगों के बीच बैठेंगे आपस में हम सौहार्दपूर्ण व्यवहार करते हुए क्षमतानुसार उन्हें सहयोग प्रदान करेंगे। तब समाज के साथ राष्ट्र ऊपर उठेगा। हमें अपने अंदर से ईर्ष्या , द्वेश,चल, कपट, ऊंच-नीच , जाति-पाति सहित उन सभी व्यवहारों को त्यागना होगा और इनकी जगह क्षमा, धैर्य, शांति, प्रेम व भाईचारे जैसे विचारों को अपने व्यवहार में स्थायी रूप से जगह देते हुए जीवनपथ में बढ़ना होगा । इसके पहले बाबा पुनीत शाही के नवागांव पहुंचने पर नवागांव वासियों ने पारंपरिक आदिवासी नृत्य के साथ आत्मीय स्वागत अभिनंदन किया।
*पड़रिया धाम भी पहुंचे शाही बाबा*
बाबा धर्मराज की तपस्थली पड़रिया धाम भूल_भुलैया जंगल में 14 जून से 16 जून तक त्रिदिवसीय आयोजन सम्पन्न हुआ। इस धार्मिक आयोजन में अखंड रामायण, हवन यज्ञ, अग्नि तपस्या के बीच गीत संगीत भजन साधना सहित साधुओं का अद्भुत समागम नजर आया । तीन दिवसीय धार्मिक आयोजन के %अंतिम दिन अघोर पीठ जनसेवा अभेद आश्रम बोईरडीह से अघोर संत बाबा पुनीत शाही भी पड़रिया धाम पहुंचे। बाबा पुनीत शाही ने इस अवसर पर उपस्थित भक्तजनों को संबोधित करते हुए कहा कि साधु संतों का सम्मान होना चाहिए। उन्होंने आगे कहा अगर कोई और आध्यात्म के क्षेत्र में चलकर संत परंपरा की ओर कदम बढ़ाता है तो समाज की ओर से उसका सम्मान होने चाहिए।





