

कुसमुंडा में शाला प्रवेश उत्सव मनाया गया
सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कुसमुंडा में दिनांक 16 6 2026 दिन मंगलवार को शाला प्रवेश उत्सव मनाया गया । स्कूल के आंगन को रंगोली से सजाई गई। आज उपस्थित भैया बहनों का तिलक लगाकर एवं पुष्प से स्वागत किया गया।
प्रार्थना सभा में संस्था के प्राचार्य चिंतामणि कौशिक एवं प्रभारी प्राचार्य शांति कुमार राठौर के द्वारा मां सरस्वती, ओम एवं भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं पूजन अर्चन किया गया।
सरस्वती वंदना, राष्ट्रगान एवं राष्ट्रगीत के पश्चात संस्था के प्राचार्य चिंतामणि कौशिक ने बोर्ड परीक्षा में मेरिट स्थान लाने वाले भैया बहनों को बधाई देते हुए कहा कि हमें पढ़ाई के साथ-साथ स्कूल के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाना है स्कूली वातावरण को आनंदमय, और आकर्षक बनाना है । उपस्थित भैया बहनों को निशुल्क पाठ्य पुस्तक भी प्रदान किया गया एवं नारियल इलायची दाना का प्रसाद बांटा गया
अंत में हेमेंद्र साहू आचार्य द्वारा आभार ज्ञापित किया गया। इस पूरे कार्यक्रम का संचालन श्सुरेश सोनी आचार्य कर रहे थे। परीक्षा प्रमुख दीपचंद जंघेला आचार्य जी द्वारा पूरक परीक्षा संबंधी जानकारी दी गई। समस्त आचार्य परिवार के सहयोग से कार्यक्रम सफल रहा।





