Chhattisgarhछत्तीसगढ

लायंस इंग्लिश हायर सेकेंडरी स्कूल में नए सत्र का हर्षोल्लास के साथ शुभारंभ

लायंस इंग्लिश हायर सेकेंडरी स्कूल, चांपा में शैक्षणिक सत्र 2026–2027 का शुभारंभ 16जून मंगलवार को प्रातः 11:00 बजे विद्यालय प्रांगण में बड़े उत्साह और उमंग के साथ किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की पूजा-अर्चना से हुआ, जिसमें नए शैक्षणिक वर्ष की सफलता, ज्ञान और बुद्धि के लिए आशीर्वाद मांगा गया। इस अवसर पर लायंस क्लब एजुकेशनल सोसायटी एवं लायंस क्लब चांपा के विशिष्ट पदाधिकारी उपस्थित रहे।

मुख्य अतिथि एवं सभी गणमान्य अतिथियों का पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानपूर्वक स्वागत किया गया। कार्यक्रम का विशेष आकर्षण नवप्रवेशित नर्सरी के विद्यार्थियों का तिलक, मिठाई, चॉकलेट एवं रंग-बिरंगे गुब्बारों के साथ स्वागत रहा, जिससे उनका विद्यालय का पहला दिन यादगार और आनंदमय बन गया। साथ ही सभी विद्यार्थियों को भी गुब्बारे वितरित किए गए, जिससे पूरे विद्यालय परिसर में खुशी और उत्साह का वातावरण बन गया।

विद्यालय की प्राचार्या अजिता वी. के. ने स्वागत भाषण दिया तथा सभी विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं शिक्षकों को नए शैक्षणिक सत्र के लिए शुभकामनाएं दीं।

सी ए लायन सुरेश कुमार अग्रवाल सचिव, लायंस क्लब एजुकेशनल सोसायटी, चांपा ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों को अनुशासन, समर्पण और अध्ययन के प्रति एकाग्र रहने के लिए प्रेरित किया।

एमजेएफ लायन संतोष कुमार सोनी अध्यक्ष, लायंस क्लब चांपा ने शिक्षा, संस्कार और कठिन परिश्रम के महत्व पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को प्रेरणादायक संदेश दिया।

लायन रामप्रपन्न देवांगन चेयरमैन लायंस क्लब एजुकेशनल सोसायटी, चांपा ने अपने प्रेरणादायक उद्बोधन में विद्यार्थियों को उच्च लक्ष्य निर्धारित कर ईमानदारी और मेहनत से उसे प्राप्त करने की सीख दी।

एमजेएफ लायन डॉ संतोष कुमार अग्रवाल, लायन डॉ जी पी दुबे, लायन वासुदेव देवांगन, लायन बैजनाथ देवांगन ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए विद्यार्थियों को अच्छे स्वास्थ्य, सकारात्मक आदतों और संतुलित जीवनशैली अपनाने की प्रेरणा दी।

कार्यक्रम का समापन एम जे एफ लायन संतोष कुमार अग्रवाल द्वारा प्रस्तुत आभार प्रदर्शन के साथ हुआ, जिसमें उन्होंने सभी अतिथियों, शिक्षकों, अभिभावकों एवं विद्यार्थियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

अंत में राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ तथा नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत आशा, उत्साह और सकारात्मक ऊर्जा के साथ हुई।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026