ChhattisgarhKorba

कोरबा में दिनदहाड़े भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, आरोपी रज्जाक खान साथियों संग गिरफ्तार

सतपाल सिंह

ऑफर सीमित समय तक के लिए

कोरबा में दिनदहाड़े भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, आरोपी रज्जाक खान साथियों संग गिरफ्तार..

कोरबा में आज सोमवार को दिनदहाड़े भाजपा नेता पूर्व बालको मंडल अध्यक्ष शिव बालक सिंह तोमर की, हत्या का प्रयास करने के मामले में, पुलिस ने जिला पंचायत सदस्य रज्जाक अली सहित उसके तीन अन्य साथियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

यह घटना आज सोमवार दोपहर करीब 12 बजे के आसपास घटित हुई, जब शिव बालक सिंह तोमर जिला जेल में निरुद्ध अपने भतीजे से मिलने के लिए गए हुए थे। यहां रास्ते में रज्जाक से मुलाकात हुई तो उसने अपने भतीजे से दूर रहने और उसका साथ नहीं देने की नसीहत दी। इसी बात को लेकर शिव बालक सिंह के साथ का वाद-विवाद हुआ और चार लोगों ने मिलकर बुरी तरह मारपीट करते हुए घुटने के नीचे पैर पर रॉड, डंडा, बेसबॉल स्टिक से हमला करते हुए हत्या का प्रयास किया। इस दौरान किसी एक द्वारा तलवार भी लाने की बात सामने आई है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटले ने इस घटना की जानकारी देते हुए बताया कि मामले में रज्जाक अली सहित कुल चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। शिव बालक सिंह तोमर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती है जिससे मिलने के लिए मंत्री लखन लाल देवांगन सहित भाजपा के नेता पहुंचे थे। इस घटना को लेकर भाजपा नेताओं में गहरी नाराजगी व्याप्त है। दूसरी तरफ रज्जाक अली ने इस पूरे मामले को महिला संबंधी अपराध से जोड़ते हुए कहा कि महिलाओं के साथ यदि इस प्रकार से किया जाएगा तो वह चुप नहीं बैठेगा। कोरबा से सतपाल सिंह की खबर

Om Gavel Bureau Korba

State Affairs Reporter Om Gavel is a state and local affairs reporter focusing on administration, development projects, and civic issues, local news in Chhattisgarh. His work highlights grassroots concerns and governance-related developments and all local activity in concern with crime and administration. Areas of Expertise • State administration • Infrastructure and development • Civic and public issues • Field reporting and all local issue Editorial Responsibility Om Gavel follows source verification guidelines and ensures responsible, fact-based reporting. 📧 Contact: humara.kusmunda.omgavel@gmail.com Profile Last Updated: 16 January 2026