Chhattisgarhछत्तीसगढ

CCPL Season 3 फाइनल: आज बिलासपुर बुल्स और रायगढ़ लायंस के बीच खिताबी जंग, रोमांच चरम पर

CCPL Season 3 : छत्तीसगढ़ क्रिकेट प्रीमियर लीग (CCPL) सीजन-3 अपने अंतिम और सबसे रोमांचक पड़ाव पर पहुंच चुका है। आज शाम नवा रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में टूर्नामेंट का बहुप्रतीक्षित फाइनल मुकाबला खेला जाएगा, जहां बिलासपुर बुल्स और रायगढ़ लायंस की टीमें खिताब के लिए आमने-सामने होंगी। पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करने वाली दोनों टीमों के बीच होने वाली इस भिड़ंत पर क्रिकेट प्रेमियों की नजरें टिकी हुई हैं।

CG Naxal Ied Defuse : नक्सलियों की नापाक साजिश फेल, 5 किलो IED कुकर बम बरामद कर किया गया नष्ट

बिलासपुर बुल्स ने पूरे सीजन में शानदार निरंतरता दिखाई है। टीम लीग चरण में अपने सभी पांच मुकाबले जीतकर 10 अंकों के साथ अंक तालिका में शीर्ष पर रही और पूरे टूर्नामेंट में अपराजित रहने वाली एकमात्र टीम बनी। इसके बाद पहले सेमीफाइनल में बिलासपुर ने बस्तर बायसंस को सात विकेट से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों विभागों में संतुलित प्रदर्शन के दम पर टीम ने खुद को खिताब का सबसे मजबूत दावेदार साबित किया है।

370 Biryani Controversy : 370 रुपये बिरयानी विवाद में नया मोड़, नौकरी से निकाले जाने के बाद हिमांशु जांगड़ा का बयान आया सामने, बोले- मनोरंजन के लिए गढ़ी थी कहानी

दूसरी ओर, रायगढ़ लायंस ने लीग चरण में पांच में से तीन मुकाबले जीतकर प्लेऑफ में जगह बनाई और फिर नॉकआउट मुकाबले में अपने खेल का स्तर और ऊंचा कर दिया। दूसरे सेमीफाइनल में रायगढ़ ने गत चैंपियन रायपुर राइनोज को महज 116 रन पर समेटते हुए नौ विकेट से एकतरफा जीत दर्ज की। इस मुकाबले में तेज गेंदबाज आयुष सिंह ठाकुर ने अपनी धारदार गेंदबाजी से विपक्षी बल्लेबाजों को बांधे रखा और टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। शानदार लय और बढ़े हुए आत्मविश्वास के साथ रायगढ़ की टीम अब खिताब जीतने के इरादे से मैदान पर उतरेगी। इस तरह फाइनल में एक ओर पूरे सीजन में अपराजित रही बिलासपुर बुल्स है, तो दूसरी ओर नॉकआउट मुकाबले में दमदार प्रदर्शन कर फाइनल तक पहुंची रायगढ़ लायंस। ऐसे में क्रिकेट प्रेमियों को एक रोमांचक और कांटे की टक्कर वाले मुकाबले की उम्मीद है।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026