ChhattisgarhKorbaNATIONALSECL

ब्रेकिंग न्यूज – कोरबा कुसमुंडा मार्ग में ट्रेलर में लगी भीषण आग, SECL की दमकल पहुंची मौके पर 

ओमकार यादव

ऑफर सीमित समय तक के लिए

ब्रेकिंग न्यूज – कोरबा कुसमुंडा मार्ग में ट्रेलर में लगी भीषण आग, SECL की दमकल पहुंची मौके पर

 

कोरबा – कुसमुंडा मार्ग अंतर्गत बरमपुर मोड़ के पास बीते बुधवार की रात लगभग 9 बजे चलती ट्रेलर में आग लग गई,चालक ने जैसे तैसे गाड़ी खड़ा कर गाड़ी से कूदकर अपनी बचाई जान। आई एन एन 24 न्यूज न्यूज को मिली जानकारी के अनुसार जेकेटी कम्पनी की एक 18 चक्का खाली ट्रेलर (CG 04 PA 3348) कोरबा से कुसमुंडा की ओर जा रही थी,इसी दौरान बरमपुर मोड के पास ट्रेलर के केबिन में अचानक से चिंगारी निकलने लगी,चालक कुछ समझ पाता, इससे पहले आग पूरी तरह से केबिन में फैलने लगी,चालक बड़ी ही सूझबूझ के साथ ट्रेलर को सड़क किनारे खड़ा किया और नीचे उतर गया। घटना को देखने वाले प्रत्यक्षदर्शी आसपास के दुकान दरों में बरमपुर क्षेत्र के युवा नेता अश्वनी पटेल को इसकी सूचना दी,अश्वनी पटेल तत्काल मौके पर पहुंचे,उन्होंने सर्वमंगला चौकी प्रभारी वैभव तिवारी को सबसे पहले इसी जानकारी साझा की,सर्वमंगला चौकी प्रभारी ने दमकल विभाग को घटना की सूचना देते हुए तत्काल मौके पर पहुंचे। इधर भीषण गर्मी की वजह से ट्रेलर के केबिन में लगी आग ट्राला के टायरों तक जा पहुंची,राह से गुजर रहे लोग अपने मोबाइल से इस घटना के वीडियो बनाने लगे। इधर कुछ ही देर में SECL कुसमुंडा की दमकल वाहन मौके पर पहुंची,आगे तेजी से केबिन के बाद ट्राला की ओर बढ़ रही थी, दमकल कर्मियों ने जलते ट्रेलर पर पानी की बौछार की और आग पर काबू पाया। हालांकि ट्रेलर के केबिन का हिस्सा पूरी तरह से जल गया,दमकल वाहन के आ जाने से ट्राला के तैयार और अन्य जलनशील सामान बच गए। ओमकार यादव की खबर। लिंक पर जाकर देखें घटनास्थल की वीडियो.. https://youtube.com/@groundzeronewstube8929?si=XSz3bOlyDXpqnb56

Om Gavel Bureau Korba

State Affairs Reporter Om Gavel is a state and local affairs reporter focusing on administration, development projects, and civic issues, local news in Chhattisgarh. His work highlights grassroots concerns and governance-related developments and all local activity in concern with crime and administration. Areas of Expertise • State administration • Infrastructure and development • Civic and public issues • Field reporting and all local issue Editorial Responsibility Om Gavel follows source verification guidelines and ensures responsible, fact-based reporting. 📧 Contact: humara.kusmunda.omgavel@gmail.com Profile Last Updated: 16 January 2026