छत्तीसगढ
*नेता प्रतिपक्ष डॉ चरणदास महंत आज अपने निर्वाचन क्षेत्र सक्ती में….*

जिला रिपोर्टर शक्ति उदय मधुकर
सक्ती नेता प्रतिपक्ष छत्तीसगढ़ विधानसभा व सक्ती विधायक डॉ चरणदास महंत आज 9 जून को अपने निर्वाचन क्षेत्र सक्ती विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर रहेंगे। अपने एकदिवसीय दौरे के दौरान नेता प्रतिपक्ष डॉ महंत अनेक कार्यक्रमो में शामिल होंगे। नेता प्रतिपक्ष छत्तीसगढ़ विधानसभा कार्यालय से जारी तय कार्यक्रम के मुताबिक डॉ महंत दोपहर 3:00 बजे सक्ती पहुंचेंगे। इस दौरान वे सक्ती नगर स्थित हटरी धर्मशाला में आयोजित श्रीराम कथा के भक्तिमय आयोजन में शामिल होंगे। इसके पश्चात डॉ महंत बाराद्वार के लिए रवाना होंगे जहां वे मां काली मंदिर परिसर बाराद्वार में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ कार्यक्रम में भी शामिल होंगे। जहां से कार्यक्रम में शामिल होने के पश्चात रायपुर के लिए रवाना होंगे।





