Chhattisgarhछत्तीसगढ

Janjgir Champa: शादी का झांसा देकर अनाचार करने वाला आरोपी चंद घंटों में गिरफ्तार कोतवाली जांजगीर पुलिस की त्वरित कार्रवाई

गिरफ्तार आरोपी आशीष सिंह उम्र 27 वर्ष निवासी वार्ड क्रमांक 9 भैंसो थाना पामगढ़

Janjgir Champa: थाना कोतवाली जांजगीर पुलिस ने शादी का झांसा देकर युवती का शारीरिक शोषण करने वाले आरोपी को रिपोर्ट दर्ज होने के चंद घंटों में ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी ने पहले लिफ्ट देकर पीड़िता से दोस्ती की, फिर होटल में ले जाकर जबरन संबंध बनाए।

FSSAI Bans Serving Food In Newspapers : अब अखबार में खाना परोसना पड़ेगा महंगा! FSSAI की सख्ती, स्याही सेहत के लिए बन सकती है खतरा

मामला क्या है

पीड़िता ने थाना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई कि डेढ़ वर्ष पूर्व वह घरेलू कार्य से जांजगीर आई थी। रात होने पर ऑटो का इंतजार कर रही थी। तभी आरोपी आशीष सिंह पिता स्व. भरत सिंह उम्र 27 वर्ष निवासी वार्ड क्रमांक 9 भैंसो थाना पामगढ़ ने पहचान बताकर मोटरसाइकिल से लिफ्ट देकर घर छोड़ा। इसी दौरान मोबाइल नंबर ले लिया।

शादी का झांसा देकर होटल में ले गया

आरोपी ने लगातार फोन कर पीड़िता से दोस्ती बढ़ाई और नजदीकियां बना लीं। फिर घुमाने के बहाने जांजगीर के होटल में ले गया। वहां शादी करने का झांसा देकर पीड़िता के मना करने के बावजूद जबरन अनाचार किया और वापस घर छोड़ दिया। इसके बाद भी आरोपी लगातार डरा-धमका कर अनाचार करता रहा। शादी की बात करने पर टाल-मटोल करने लगा।

Indian Navy Agniveer Apprentice 2026: नौसेना में अप्रेंटिस बनने का मौका, आवेदन प्रक्रिया शुरू; जानें पात्रता सहित अन्य डिटेल

चंद घंटों में धराया आरोपी

परेशान होकर पीड़िता ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। मामले की गंभीरता को देखते हुए निरीक्षक जयप्रकाश गुप्ता कोतवाली प्रभारी के नेतृत्व में आरोपी के गांव भैंसो रवाना हुई। आरोपी को घर से हिरासत में लिया गया। कड़ी पूछताछ में आरोपी ने शादी का झांसा देकर लगातार अनाचार करना स्वीकार किए जाने से विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

इनकी रही टीम
इस कार्रवाई में निरीक्षक जयप्रकाश गुप्ता थाना प्रभारी सिटी कोतवाली, उप निरीक्षक उमेन्द्र मिश्रा, सहायक उप निरीक्षक अरुण कुमार सिंह, प्रधान आरक्षक प्रकाश राठौर एवं महिला आरक्षक रेखा यादव का विशेष योगदान रहा।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026