Chhattisgarhछत्तीसगढ

जांजगीर चांपा : पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय IPS की पहल पर एक साथ तीन गांवों में महिला कमांडो टीम का गठन कर नशा मुक्ति एवं सायबर जनजागरूकता का विशेष कार्यक्रम

महिला सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा कदम: ग्राम कोरबी, डोंगरी एवं काटापाली में बनी महिला कमांडो टीम

पुलिस अधीक्षक की पहल पर बलौदा क्षेत्र के तीन गांवों में एक साथ महिला कमांडो टीम का गठन कर नशा मुक्ति एवं साइबर जनजागरूकता का विशेष कार्यक्रम आज दिनांक 06.06.26 को आयोजित किया गया।

मारवाड़ी युवा मंच एवं जागृतिशाखा के सयुक्त तत्वाधान मे साईकलोथान का आयोजन 

थाना बलौदा क्षेत्र के ग्राम डोंगरी में नशा मुक्ति आयोजित कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक की उपस्थिति में ग्राम कोरबी, डोंगरी एवं काटापाली की जागरूक और सक्रिय महिलाओं को संगठित कर महिला कमांडो टीम बनाई गई। यह पहल महिलाओं को सामाजिक सरोकारों से जोड़ते हुए नशा मुक्ति, साइबर सुरक्षा, महिला एवं बाल संरक्षण तथा सामुदायिक जागरूकता के क्षेत्र में अग्रणी भूमिका देने के उद्देश्य से की गई है।

महिलाएं बनेंगी जनजागरूकता की मजबूत कड़ी

कार्यक्रम में *पुलिस अधीक्षक* जांजगीर चांपा ने महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने में महिलाओं की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण होती है। महिला कमांडो टीम गांव -गांव में जनजागरूकता की मजबूत कड़ी बनेगी तथा नशे के विरुद्ध अभियान, साइबर अपराधों से बचाव, महिलाओं एवं बच्चों की सुरक्षा और सामाजिक बुराइयों के उन्मूलन के लिए सक्रिय रूप से कार्य करेगी।

उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में साइबर अपराध और नशे की समस्या समाज के लिए गंभीर चुनौती है। इनका मुकाबला केवल पुलिस के प्रयासों से नहीं, बल्कि जनसहभागिता से ही संभव है। टीम के सदस्य अपने गांवों में लोगों को जागरूक करेंगे, संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी पुलिस तक पहुंचाएंगे और महिलाओं को उनके अधिकारों एवं सुरक्षा उपायों के प्रति सजग बनाएंगे।

Team India Squad Announcement: आयरलैंड और इंग्लैंड सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, श्रेयस अय्यर को सौंपी गई कप्तानी, वैभव सूर्यवंशी को मिला पहला मौका

साइबर ठगी से लेकर घरेलू हिंसा तक दी जानकारी

कार्यक्रम में महिला कमांडो टीम की भूमिका, दायित्व एवं कार्यप्रणाली की विस्तृत जानकारी दी गई। महिलाओं को साइबर ठगी, ऑनलाइन फ्रॉड, डिजिटल सुरक्षा, नशे के दुष्परिणाम, घरेलू हिंसा, महिला सुरक्षा कानून एवं बाल संरक्षण संबंधी विषयों पर जागरूक किया गया। साथ ही समाज में जागरूकता अभियान चलाने के लिए प्रेरित किया गया।

*इस अवसर* पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधिगण, गणमान्य नागरिक, ग्रामीणजन तथा बलौदा थाना प्रभारी निरीक्षक मनोहर सिन्हा उपस्थित रहे।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026