मारवाड़ी युवा मंच एवं जागृतिशाखा के सयुक्त तत्वाधान मे साईकलोथान का आयोजन

जांजगीर चांपा : मारवाड़ी युवा मंच एवं जागृति शाखा जांजगीर-नैला के सयुक्त तत्वाधान मे जनसेवा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए साईकलोथान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मारवाड़ी युवा मंच के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अमर सुल्तानिया के मार्गदर्शन प्रदेश अध्यक्ष प्रशांत गांधी एवं प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष रीना केडिया के आदेश पर मंच नियमित रूप से जन सेवा के कार्य वृहद स्तर पर पूरे प्रदेश में संचालित करता है।
इसी कड़ी में सायकलोथान कार्यक्रम का आयोजन अंग्रेशन भवन जांजगीर-नैला में किया गया जिसके अंतर्गत छोटे-छोटे बच्चों द्वारा साइकिल रेस में भाग लिया गया साइकिल रेस उपरांत विजय बच्चों को पुरस्कार वितरण किया गया एवं समस्त बच्चों को लिए चॉकलेट फ्रूटी नाश्ता का इंतजाम किया गया था उक्त कार्यक्रम में बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया उक्त कार्यक्रम में मारवाड़ी युवा मंच के अध्यक्ष सचिव कोषाध्यक्ष सदस्यों के साथ-साथ जागृति शाखा की अध्यक्ष श्रीमती पूनम अग्रवाल सचिव श्रीमती अनीता अग्रवाल कोषाध्यक्ष श्रीमती ममता मोदी प्रांतीय निर्देशिका श्रीमती श्रीमती सुनीता मोदी श्रीमती शिखा अग्रवाल के साथ-साथ शाखा के सदस्य मौजूद थे शाखाकी अध्यक्ष श्रीमती पूनम अग्रवाल ने कहा कि उक्त सभी कार्यक्रम में मुझे मेरी टीम का भरपूर सहयोग प्राप्त हो रहा है जिसके लिए मैं हृदय से सभी की आभारी हूं।





