Chhattisgarh : छत्तीसगढ़ के कांकेर में नक्सली साजिश नाकाम, सर्चिंग के दौरान बरामद हुए तीन टिफिन बम

Chhattisgarh : कांकेर जिले में नक्सलियों के खिलाफ एक बड़ा अभियान चलाया जा रहा है। आज को जिला पुलिस, सीमा सुरक्षा बल और बम निरोधक दस्ता टीम ने संयुक्त कार्रवाई की। इस अभियान के तहत सीमावर्ती क्षेत्रों में अतिरिक्त सुरक्षा के साथ सघन तलाशी अभियान लगातार जारी है। पुलिस ने पहाड़ी क्षेत्र से तीन विस्फोटक उपकरण (बम) बरामद किए।
छत्तीसगढ़ के पूर्व IAS अधिकारी का निधन, रायपुर AIIMS में ली अंतिम सांस, प्रशासनिक जगत में शोक
इन बमों को मौके पर ही सुरक्षित रूप से निष्क्रिय कर दिया गया। पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज सुंदरराज पी. ने घटना की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पखांजूर के संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार नक्सल उन्मूलन अभियान संचालित किया जा रहा है। इसी अभियान के दौरान संयुक्त बल को तीन टिफिन बम बरामद करने में महत्वपूर्ण सफलता मिली। प्रत्येक टिफिन बम का वजन लगभग 3-3 किलोग्राम था। यह बरामदगी थाना छोटेबेठिया के ग्राम हिदुर के जंगल-पहाड़ी क्षेत्र में तलाशी अभियान के दौरान हुई। बम निरोधक दस्ता टीम द्वारा मौके पर ही बरामद बमों को निष्क्रिय कर नष्ट किया गया।
सुरक्षा बलों की सतत कार्रवाई से नक्सलियों की गतिविधियों पर नियंत्रण स्थापित हो रहा है। कांकेर पुलिस द्वारा नक्सल प्रभावित सीमावर्ती क्षेत्रों में लगातार संयुक्त अभियान संचालित किया जा रहा है। यह अभियान क्षेत्र में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए महत्वपूर्ण है। सघन तलाशी अभियान भविष्य में भी लगातार जारी रहेगा। 3 जून को सुरक्षा बलों ने ग्राम हिदुर के जंगल-पहाड़ी क्षेत्र में तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान उन्हें तीन टिफिन बम मिले, जो लगभग 3-3 किलोग्राम के थे। बम निरोधक दस्ता टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए इन बमों को निष्क्रिय कर दिया। इस सफलता से नक्सलियों की किसी बड़ी साजिश को विफल किया गया है।






