Chhattisgarh News : केंद्रीय जेल में महिला बंदी की संदिग्ध मौत, हाई सिक्योरिटी के बीच फांसी लगाने से मचा हड़कंप

जगदलपुर : जगदलपुर स्थित केंद्रीय जेल में एक महिला बंदी की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत ने जेल प्रशासन की सुरक्षा और निगरानी व्यवस्था पर कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। दरभा क्षेत्र के चितापुर गांव की रहने वाली जयमती बघेल ने रविवार तड़के कथित तौर पर अपनी चुन्नी से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद जेल प्रशासन और पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। जानकारी के मुताबिक जयमती बघेल करीब दो महीने पहले अपने ही चाचा की हत्या के आरोप में न्यायिक हिरासत में केंद्रीय जेल भेजी गई थी। बताया जा रहा है कि मृतका का चाचा लंबे समय से उसके साथ छेड़छाड़ करता था। लगातार प्रताड़ना और मानसिक तनाव से परेशान होकर उसने आवेश में आकर अपने चाचा की हत्या कर दी थी। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया था।
CG NEWS : दिल दहला देने वाला हादसा… एक ही घर से उठीं 4 अर्थियां, मातम में डूबा पूरा गांव
घटना के बाद सबसे बड़ा सवाल केंद्रीय जेल की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर उठ रहा है। केंद्रीय जेल जैसी हाई सिक्योरिटी जेलों में बंदियों की नियमित निगरानी, सुरक्षा जांच और समय-समय पर स्वास्थ्य परीक्षण की व्यवस्था होती है। ऐसे में एक महिला बंदी का फांसी लगाकर आत्महत्या कर लेना कई सवालों को जन्म दे रहा है। प्राथमिक जानकारी के अनुसार जयमती बघेल पिछले कुछ समय से मानसिक रूप से काफी परेशान थी। उसके तीन छोटे बच्चे हैं और बताया जा रहा है कि जेल में बंद रहने के दौरान उसका पति और अन्य परिजन उससे मिलने भी नहीं आ रहे थे। परिजनों से दूरी और बच्चों की चिंता के कारण वह गहरे मानसिक तनाव में थी। आशंका जताई जा रही है कि इसी तनाव और अकेलेपन के चलते उसने यह आत्मघाती कदम उठाया होगा।
CG हादसा: दो तेज रफ्तार वाहनों की भिड़ंत के बाद लगी भीषण आग, चालक जिंदा जला
हालांकि पुलिस और जेल प्रशासन अभी किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंचे हैं। मामले में पोस्टमार्टम कराया गया है और रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि घटना आत्महत्या है या इसके पीछे कोई अन्य कारण है।






