छत्तीसगढ

*जिला पंचायत उपाध्यक्ष कमल किशोर पटेल ने डभरा में मनाया जन्मदिन, समर्थकों में दिखा उत्साह*

*जनप्रतिनिधि के रूप में जनता की सेवा है लक्ष्य - कमल किशोर पटेल*

 

ChatGPT Image May 16, 2026, 07_16_26 PM

जिला रिपोर्टर शक्ति उदय मधुकर

सक्ती ।। जिला पंचायत उपाध्यक्ष और हाईकोर्ट अधिवक्ता कमल किशोर पटेल ने 1 जून 2026 को अपना जन्मदिन डभरा में सादगी के साथ मनाया। इस दौरान उनके समर्थकों में उत्साह दिखाई दिया। इस मौके पर‌ जिला पंचायत उपाध्यक्ष कमल किशोर पटेल अपने जन्मोत्सव कार्यक्रम में पहुंचे सभी समर्थकों से आत्मीय माहौल में मिले और सबसे आशीर्वाद लिया।‌ इस दौरान पूरे जिले भर से लोग पहुंचे और युवा नेता को जन्मदिन की बधाई दी। इस मौके पर सक्ती जिले से प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज के पूर्व जिला प्रवक्ता उदय मधुकर व पूर्व जिला मीडिया प्रभारी योम प्रकाश लहरे भी डभरा पहुंच उन्हें अपनी शुभकामनाएं दी। इस मौके पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष कमल किशोर पटेल ने जनप्रतिनिधि के रूप में जनता जनार्दन की सेवा को ही अपने जीवन का लक्ष्य बताया और इस दिशा में निरंतर कार्य करते रहने की बात कही है। विदित हो कि अधिवक्ता कमल किशोर पटेल सक्ती जिले में एक युवा जुझारू नेता के रूप में जनता के बीच जाने व पहचाने जाते हैं। उन्हें नवीन जिला सक्ती के पहले जिला पंचायत उपाध्यक्ष होने का गौरव भी प्राप्त है।

Mahendra Karsh Bureau

Political Correspondent Mahendra Karsh is a correspondent at INN24 News, reporting on elections, legislative developments, and political,local crime, trends at the state and national levels. He is committed to balanced reporting and verified information. Areas of Expertise • Electoral politics • Government policies • Political analysis • Local News and crime Editorial Responsibility He ensures accuracy, fairness, and transparency in all political coverage and follows ethical journalism practices. 📧 Contact: mkkarsh947@gmail.com Profile Last Updated: 16 January 2026