
Twisha Sharma death case: भोपाल के ट्विशा शर्मा मौत मामले में सीबीआई की टीम सोमवार,1 जून को गिरिबाला सिंह के घर ट्विशा की डमी के साथ पहुंची और सीन रिक्रिएशन की प्रक्रिया शुरू की. इस दौरान पूर्व जज गिरिबाला सिंह और उनके बेटे समर्थ भी मौजूद थे. सीबीआई की टीम की मौजूदगी में समर्थ ने डमी के गले में फंदा डालकर दिखाया कि कैसे ट्विशा शर्मा फंदे से लटकी हुई थी? फिर समर्थ ने डमी को नीचे उतारा… इसके बाद गिरबाला से रस्सी खुलवाई गई.

पेटी के ऊपर चढ़ गिरबाला ने रस्सी खोलने में मशक्कत की. वहीं सीबीआई द्वारा पूछताछ के दौरान समर्थ और गिरबाला गुस्से में आए. हालांकि रिक्रिएशन के बाद सीबीआई की टीम पूर्व जज गिरिबाला सिंह और उनके बेटे समर्थ को लेकर घर से रवाना हो गई.
#WATCH | Bhopal | Twisha Sharma death case | CBI conducted a recreation of the crime scene with Twisha's husband and the accused, Samarth Singh, at the couple's residence in Bhopal.
Accused Samarth Singh and Twisha Sharma's mother-in-law, Giribala Singh, was present at the… pic.twitter.com/6oj2GfDZIm
— ANI MP/CG/Rajasthan (@ANI_MP_CG_RJ) June 1, 2026
कल खत्म हो रही दोनों की रिमांड
बता दें कि ट्विशा मामले में पति और सास दोनों सीबीआई की रिमांड पर हैं, जो 2 जून को खत्म हो रही है. इसके जांच एजेंसी उन्हें फिर से कोर्ट में पेश करेगी. बता दें कि सीबीआई ने गिरिबाला सिंह को हाईकोर्ट से अग्रिम जमानत रद्द होने के बाद गुरुवार (28) को गिरफ्तार किया था और समर्थ सीबीआई की हिरासत में पहले से था. हालांकि, आरोपी पति ट्विशा की मौत के बाद से 10 दिनों तक फरार रहा था और 22 मई को गिरफ्तार हुआ.






