कोरबा बीच सड़क में मारपीट करने वाले आरोपियों को पुलिस ने पकड़ा, पुरानी रंजिश को लेकर युवक पर किया था जानलेवा हमला
सतपाल सिंह

कोरबा बीच सड़क में मारपीट करने वाले आरोपियों को पुलिस ने पकड़ा, पुरानी रंजिश को लेकर युवक पर किया था जानलेवा हमला…
पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया।
कोरबा जिले की थाना कोतवाली पुलिस ने पुरानी रंजिश को लेकर युवक के साथ मारपीट एवं जानलेवा हमला करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।
प्रार्थी रजनीश शर्मा पिता स्व. अशोक शर्मा उम्र 23 वर्ष निवासी रमेश गली सीतामणी, कोरबा द्वारा थाना उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि दिनांक 20 मई.2026 की रात्रि लगभग 10 बजकर 40 मिनट में उसका बड़ा भाई रोशन शर्मा सीतामणी चौक से सामान लेकर लौट रहा था, तभी पुरानी रंजिश को लेकर आरोपियों द्वारा गाली-गलौज करते हुए हाथ-मुक्का, ईंट एवं पंच से हमला कर गंभीर मारपीट की गई। घटना में रोशन शर्मा के सिर एवं शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोट आई, जिसे उपचार हेतु जिला अस्पताल कोरबा एवं बाद में रायपुर रेफर किया गया।
प्रकरण में थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 468/2026 धारा 296, 351(3), 115(2), 109 बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना दौरान आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिन्होंने अपना अपराध स्वीकार किया।
गिरफ्तार आरोपी…
1. नागेश यादव उर्फ मदरासी, पिता संतोष यादव, उम्र 19 वर्ष, निवासी रमेश गली सीतामणी, थाना कोतवाली जिला कोरबा।
2. रिकु यादव, पिता गणेश यादव, उम्र 23 वर्ष, निवासी सीतामणी गोकुलनगर, थाना कोतवाली जिला कोरबा।
3. आलोक यादव, पिता रामसिंह यादव, उम्र 19 वर्ष, निवासी सीतामणी गोकुलनगर, थाना कोतवाली जिला कोरबा।
तीनों आरोपियों पर विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया। पुलिस ने आम नागरिकों से शांति व्यवस्था बनाए रखने एवं विवाद की स्थिति में कानून का सहारा लेने की अपील की है। कोरबा से सतपाल सिंह के साथ ओम गवेल की खबर






