Chhattisgarhछत्तीसगढ
लायंस क्लब इंटरनेशनल मल्टीपल 3233 के कन्वेंशन ‘उर्विस’ में चांपा क्लब की सक्रिय भागीदारी, इंदौर में जुटे सदस्य

लायन क्लब इंटरनेशनल मल्टीपल 3233 के कन्वेंशन ” उर्विस ” का दो दिवसीय आयोजन दिनांक 23 एवं 24 मई को मनमोहन मेहता ऑडिटोरियम शांति नगर इंदौर मध्यप्रदेश में हुआ जिसमें लायंस क्लब चांपा से पी डी जी लायन विजय अग्रवाल, क्लब अध्यक्ष MJF लायन संतोष कुमार सोनी अधिवक्ता, सचिव लायन राजेश अग्रवाल, कोषाध्यक्ष लायन वासुदेव चंद देवांगन, चेयरमैन लायन रामप्रपन्न देवांगन, लायन श्रीमती संगीता अग्रवाल ने भाग लिया जहां पर लायन राजेश अग्रवाल को उनके उत्कृष्ट सेवा कार्य के लिए मल्टीपल काउंसिल चेयरपर्सन लायन मनीष शाह के द्वारा मंच पर सम्मानित किया गया यह क्लब के लिए बहुत ही गौरव की बात है । चांपा क्लब सदस्यों ने बधाई देते हुए हर्ष व्यक्त किया है ।






