कोरबा में एसी के आउटडोर कॉपर वायर चोरी करने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार, 6 नाबलिको पर भी अलग से वैधानिक कार्यवाही
सतपाल सिंह

कोरबा में एसी के आउटडोर कॉपर वायर चोरी करने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार, 6 नाबलिको पर भी अलग से वैधानिक कार्यवाही…
आरोपियों के कब्जे से एसी (AC) के कॉपर पाइप के छोटे-छोटे टुकड़ों में कटा हुआ कुल 37 नग चोरी का माल मशरूका जप्त किया गया। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।
कोरबा जिले के थाना सिविल लाइन रामपुर पुलिस द्वारा चोरी के प्रकरण में त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
प्रार्थी की लिखित शिकायत पर दिनांक 25 अप्रैल 2026 को थाना सिविल लाइन रामपुर में चोरी संबंधी रिपोर्ट दर्ज कर अपराध पंजीबद्ध किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस द्वारा विस्तृत विवेचना, पूछताछ एवं तकनीकी जांच प्रारंभ की गई।
विवेचना के दौरान आरोपी कमलेश पाण्डेय, बिद्दू कुमार साव एवं आशीष यादव को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसमें आरोपियों द्वारा घटना में संलिप्तता स्वीकार की गई। जांच के दौरान 6 विधि से संघर्षरत बालकों की भूमिका भी सामने आने पर पृथक वैधानिक कार्यवाही की गई।
तत्पश्चात आरोपियों के कब्जे से एसी (AC) के कॉपर पाइप के छोटे-छोटे टुकड़ों में कटा हुआ कुल 37 नग माल मशरूका बरामद कर जप्त किया गया। जप्ती उपरांत विधिवत दस्तावेजी कार्यवाही पूर्ण की गई साक्ष्य, गवाहों के कथन एवं तकनीकी विवेचना के आधार पर आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।
गिरफ्तार आरोपियों का नाम एवं पता :-
1. कमलेश पाण्डेय, पिता स्व. जवाहर लाल पाण्डेय, उम्र लगभग 38 वर्ष, निवासी – लाल घाट बालको शिव मंदिर के पास, थाना बालको, जिला कोरबा (छ.ग.)।न2. बिद्दू कुमार साव, पिता रंजीत कुमार साव, उम्र लगभग 28 वर्ष, निवासी – राताखार बजरंग चौक, थाना कोतवाली, जिला कोरबा (छ.ग.)। 3. आशीष यादव, पिता अशोक यादव, उम्र लगभग 18 वर्ष, निवासी – परसाभाठा गणेश चौक के पीछे, थाना सिविल लाइन रामपुर, जिला कोरबा (छ.ग.)। इसके अलावा कुल 6 विधि से संघर्षरत बालकों की संलिप्तता पाए जाने पर पृथक वैधानिक कार्यवाही की गई।
कोरबा पुलिस की अपील :-
जनसुरक्षा एवं अपराध नियंत्रण हेतु कोरबा पुलिस लगातार सक्रिय है। किसी भी प्रकार की चोरी, संदिग्ध गतिविधि अथवा अवैध कार्य की सूचना तत्काल नजदीकी थाना/चौकी अथवा पुलिस कंट्रोल रूम को दें।







