ग्राम सरवानी में श्री भारती आरोग्य मेडिकेयर हॉस्पिटल के शुभारंभ कार्यक्रम में शामिल हुए पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक

बेहतर चिकित्सा सुविधाओं की उपलब्धता क्षेत्र के विकास एवं जनकल्याण का महत्वपूर्ण आधार : कौशिक
पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरम लाल कौशिक ने बिल्हा विधानसभा अंतर्गत ग्राम सरवानी में श्री भारती आरोग्य मेडिकेयर हॉस्पिटल के शुभारंभ कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होकर संस्थान के संचालकों एवं समस्त टीम को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। इस मौके पर उन्होने कहा कि श्री भारती आरोग्य मेडिकेयर हॉस्पिटल अत्याधुनिक स्वास्थ्य संस्थान क्षेत्रवासियों को बेहतर एवं सुलभ चिकित्सा सेवाएँ प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। मुझे पूर्ण विश्वास है कि अपनी उत्कृष्ट सेवाओं, समर्पित चिकित्सकों एवं आधुनिक सुविधाओं के माध्यम से जनसामान्य के स्वास्थ्य संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवाएँ किसी भी समाज की मूल आवश्यकता होती हैं और बेहतर चिकित्सा सुविधाओं की उपलब्धता क्षेत्र के विकास एवं जनकल्याण का महत्वपूर्ण आधार है। श्री भारती आरोग्य मेडिकेयर हॉस्पिटल के शुभारंभ से क्षेत्रवासियों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएँ सुलभ हो सकेंगी, जिससे आमजन को बेहतर उपचार एवं स्वास्थ्य संबंधी सेवाओं का लाभ मिलेगा। इस अवसर पर सहकारी बैंक बिलासपुर के अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक बेलतरा श्री रजनीश सिंह जी, क्रेडा अध्यक्ष श्री भूपेंद्र सवन्नी जी, जनपद पंचायत बिल्हा के अध्यक्ष श्री रामकुमार कौशिक जी, भाजपा जिला महामंत्री श्री सोमेश तिवारी जी, अस्पताल के संचालक डॉ. अंकित चंदेल जी एवं भाजपा के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।