संतोष सोनी दूसरी बार बने लायंस क्लब चांपा के अध्यक्ष तो सचिव वासुदेव देवांगन

लायंस क्लब चांपा के वर्ष 2026 – 27 के लिए नवीन कार्यकारणी की नियुक्ति हेतु क्लब अध्यक्ष MJF लायन संतोष कुमार सोनी अधिवक्ता द्वारा क्लब के वरिष्ठ सदस्य पूर्व चेयरमैन MJF लायन डॉ संतोष कुमार अग्रवाल की अध्यक्षता में पांच सदस्यीय नॉमिनेशन कमेटी का गठन किया गया जिन्होंने आपस में बैठक कर गहन विचार विमर्श उपरांत अपना प्रतिवेदन तैयार कर क्लब के सामान्य सभा एवं संचालक मंडल की बैठक में प्रस्तुत किया जिसे सभी उपस्थित लायन सदस्यों ने सर्वसम्मति से अनुमोदित किया तथा करतल ध्वनि से प्रस्ताव को पारित किया जिसमें प्रमुख रूप से अध्यक्ष MJF लायन संतोष कुमार सोनी अधिवक्ता , सचिव लायन वासुदेव चंद देवांगन , कोषाध्यक्ष लायन राजेश अग्रवाल ( के सी ) मनोनीत किए गए ।
बड़ी खबर – पेट्रोल-डीजल ₹3-3 प्रति लीटर महंगे हुएः नई कीमतें लागू
लायंस क्लब चांपा के वर्ष 2025 – 26 के लिए मनोनीत अध्यक्ष लायन संतोष कुमार सोनी अधिवक्ता के सफल कार्यकाल को देखते हुए उन्हें वर्ष 2026 – 27 के लिए पुनः अध्यक्ष बनाए जाने के निर्णय का सभी ने स्वागत किया । मनोनीत अध्यक्ष MJF लायन संतोष कुमार सोनी अधिवक्ता ने सदन को विश्वास दिलाया की आने वाले समय में लायन साथियों के सहयोग से चांपा क्लब इंटरनेशनल, मल्टीपल , डिस्ट्रिक्ट,रीजन में सेवा की मिसाल कायम करेगा ।
उन्होंने सभी सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त करते हुवे धन्यवाद ज्ञापित किया । चांपा शहर में लायंस क्लब जरूरत मंद लोगो की सेवा तथा स्थाई गतिविधि के रूप में पिछले 48 वर्ष से लायंस इंग्लिश हेयर सेकंडरी स्कूल संचालित कर अपनी अलग पहचान बनाए हुवे है।






