ChatGPT Image May 16, 2026, 07_16_26 PM
Chhattisgarhछत्तीसगढ

CG DA Hike : छत्तीसगढ़ में कार्यरत कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले! 60% महंगाई भत्ता मंजूर, एरियर भुगतान का भी आदेश जारी

CG DA Hike : केंद्र की मोदी सरकार के बाद अब छत्तीसगढ़ के विद्युत कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। दरअसल छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड ने अपने अधिनस्त कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में दो प्रतिशत बढ़ोतरी करने का ऐलान किया है। सबसे अहम बात ये है कि महंगाई भत्ता 1 जनवरी 2026 से मान्य होगा, जिसके अनुसार कर्मचारियों को 4 महीने का एरियर भी दिया जाएगा। या​नि प्रदेश के विद्युत वितरण कंपनी के कर्मचारियों को 60 प्रतिशत की दर से डीए का भुगतान किया जाएगा।

CG By-elections Declared: छत्तीसगढ़ में फिर गूंजेगा चुनावी बिगुल! नगरीय निकाय और पंचायत उपचुनाव की तारीखों का ऐलान

कंपनी की ओर से जारी निर्देश के मुताबिक मई महीने के वेतन से कर्मचारियों को नई दर के अनुसार भुगतान शुरू किया जाएगा। वहीं जनवरी से अप्रैल 2026 तक के एरियर का भुगतान मई से अगस्त के बीच चार समान किस्तों में किया जाएगा। कंपनी ने स्पष्ट किया है कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों को भी नियमानुसार एरियर का लाभ मिलेगा। खास बात यह रही कि राज्य शासन के फैसले से पहले ही पावर कंपनी ने कर्मचारियों को यह सौगात दे दी, जिससे कर्मचारियों में खुशी का माहौल है। बता दें कि केंद्र सरकार ने 18 अप्रैल को DA और महंगाई राहत (DR) को मूल वेतन की मौजूदा दर 58% से बढ़ाकर 2% कर दिया, जिससे लगभग 50.46 लाख केंद्र सरकार के कर्मचारियों और 68.27 लाख पेंशनभोगियों को फायदा होगा। इससे भारत सरकार पर कुल 6,791 करोड़ रुपये का खर्च आएगा।

क्रिकेट फैंस के लिए खुशखबरी! IPL के बाद रायपुर में क्रिकेट का रोमांच बरकरार, जिम्बाब्वे से भिड़ेगी भारतीय महिला टीम

आठवें वेतन आयोग के दौर में यह दूसरी बार होगा जब सरकार डीए का ऐलान करेगी। बता दें कि पिछले साल सरकार ने आठवें वेतन आयोग के गठन का ऐलान किया था। इस वेतन आयोग को 18 महीने में अपनी सिफारिशें सरकार को सौंप देनी हैं। इसके बाद सरकार को यह तय करना है कि सिफारिशें किस तरीके से लागू करनी है। ऐसा माना जा रहा है कि आठवें वेतन आयोग की सिफारिशें एक जनवरी 2026 से लागू होंगी।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026