Chhattisgarhछत्तीसगढ

IPL 2026 Ticket Booking: रायपुर में शुरू हुआ क्रिकेट का महाकुंभ, टिकट लेने के लिए उमड़ी भीड़

IPL 2026 Tickets Booking: छत्तीसगढ़ के क्रिकेट प्रेमियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। राजधानी रायपुर में होने वाले हाईवोल्टेज आईपीएल मुकाबलों के लिए टिकट बिक्री की प्रक्रिया शुरू हो गई है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के दो बड़े मैचों को लेकर फैंस में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है और अब दर्शक स्टेडियम में बैठकर लाइव मैच का आनंद ले सकेंगे। रायपुर में 10 मई को RCB और मुंबई इंडियंस (MI) के बीच मुकाबला खेला जाएगा, जिसकी टिकट बुकिंग आज से शुरू हो गई है। वहीं 13 मई को RCB और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के बीच होने वाले मैच के लिए टिकट बुकिंग कल से शुरू होगी। दोनों मैचों को लेकर क्रिकेट प्रेमियों में खासा उत्साह है।

Home Loan @ 7.45%

Bilaspur Teacher Assault: बिलासपुर में जनगणना ड्यूटी के दौरान शिक्षक से मारपीट, तीन बार हमला, आरोपी फरार

सिर्फ आधिकारिक प्लेटफॉर्म से ही करें बुकिंग

आयोजकों ने साफ किया है कि टिकट केवल RCB की आधिकारिक वेबसाइट और मोबाइल ऐप के माध्यम से ही उपलब्ध होंगे। किसी अन्य वेबसाइट या सोशल मीडिया लिंक के जरिए टिकट खरीदने से धोखाधड़ी का खतरा हो सकता है। फैंस को सलाह दी गई है कि वे केवल अधिकृत प्लेटफॉर्म का ही उपयोग करें।

पहली बार M-Ticket और QR कोड एंट्री सिस्टम

इस बार स्टेडियम में एंट्री को और आसान बनाने के लिए नई तकनीक का इस्तेमाल किया जा रहा है। पहली बार M-ticket और QR कोड आधारित एंट्री सिस्टम लागू किया गया है, जिससे दर्शकों को लंबी कतारों से राहत मिलेगी और एंट्री प्रक्रिया तेज होगी।

सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस अलर्ट

आईपीएल मैचों को देखते हुए पुलिस प्रशासन भी अलर्ट मोड पर है। फर्जी टिकट और ऑनलाइन फ्रॉड से बचने के लिए विशेष निगरानी रखी जा रही है। अधिकारियों ने लोगों से सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध लिंक से दूर रहने की अपील की है।

मिडिल ईस्ट में बढ़ा तनाव: इजरायल ने दक्षिण लेबनान में हिजबुल्लाह ठिकानों पर किए 100 से ज्यादा हमले

फूड और सुविधाओं को लेकर अभी सस्पेंस

हालांकि स्टेडियम के अंदर मिलने वाली फूड, पार्किंग और अन्य सुविधाओं को लेकर अभी तक विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है। दर्शकों को इसके लिए आधिकारिक घोषणा का इंतजार करना होगा।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026